लाइव न्यूज़ :

मेकमाईट्रिप ने पिछले साल मार्च-मई की यात्रा संबंधी बुकिंग के 642 करोड़ रुपये का रिफंड किया

By भाषा | Updated: August 30, 2021 17:37 IST

Open in App

शीर्ष ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी मेकमाईट्रिप ने कहा कि उसने 25 मार्च से 24 मई, 2020 के बीच यात्रा बुकिंग के लिए 642 करोड़ रुपये का रिफंड किया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमने 25 मार्च से 24 मई 2020 के बीच यात्रा बुकिंग के रिफंड के तौर पर 642 करोड़ रुपये का वितरण किया है। पिछले अठारह महीनों में, हमारी टीमों ने यह सुनिश्चित करने के लिए काफी समय बिताया है कि हमारे ग्राहकों को उनके रिफंड अनुरोधों की प्रगति के बारे में विधिवत सूचित किया जाए।" इसके अलावा मेक माई ट्रिप ने लंबित मामलों को सुलझाने में मदद करने के लिए अपनी सहयोगी एयरलाइन कंपनियों के साथ मिलकर काम किया है। कंपनी के सीईओ राजेश मागो ने 28 अगस्त को कहा, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछले कई महीनों में हमारी टीम द्वारा किए गए पुरजोर प्रयासों के जरिए लॉकडाउन अवधि के दौरान प्रभावित हुई लगभग 99.6 प्रतिशत बुकिंग (रिफंड) का अब हल हो गया है।" मागो ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा 24 मई, 2020 तक की गयी यात्रा बुकिंग का किराया वापस करने के लिए एयरलाइन कंपनियों को दिए निर्देश के बाद, "हमने एयरलाइनों से प्राप्त रिफंड को अपने ग्राहकों को पूरी तरह से दे दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी