लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन हैं आरबीआई के नए डिप्टी गवर्नर एमडी जैन?

By भाषा | Updated: June 4, 2018 19:24 IST

आरबीआई अधिनियम के अनुसार केंद्रीय बैंक में चार डिप्टी गवर्नर होने चाहिए। इनमें से दो के पास यह रैंक होगा और एक वाणिज्यिक बैंकर और एक अर्थशास्त्री होना चाहिए।

Open in App

नई दिल्ली, 4 जून: आईडीबीआई बैंक के प्रबंध निदेशक एमके जैन को सोमवार को सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया। वह एसएस मूंदड़ा का स्थान लेंगे। मूंदड़ा का तीन वर्ष का कार्यकाल पिछले साल जुलाई में खत्म हो गया था। वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार ने ट्वीट कर कहा, 'सरकार ने अनुभवी बैंकर महेश कुमार जैन को तीन वर्ष के लिए आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। जैन आईडीबीआई बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।'

कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली खोज समिति ने 10 मई को इस पद के लिए उम्मीदवारों का साक्षात्कार किया था। उम्मीदवारों में तीन वरिष्ठ नौकरशाह भी शामिल थे। इस समिति में आरबीआई गवर्नर , वित्तीय सेवा सचिव और कुछ अन्य स्वतंत्र सदस्य भी शामिल होते हैं। जैन के पास 30 वर्ष बैंकिंग क्षेत्र में काम करने का अनुभव है। वह मार्च 2017 से आईडीबीआई बैंक के प्रबंध निदेशक हैं। इससे पहले नवंबर 2015 में उन्हें इंडियन बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था। 

जैन बैंकिंग क्षेत्र की कई समितियों में भी शामिल रहे हैं जिनमें बसंत सेठ समिति प्रमुख है। यह समिति सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ऑडिट प्रणाली की आंतरिक और समवर्ती समीक्षा और संशोधन के लिए गठित की गई थी। आरबीआई अधिनियम के अनुसार केंद्रीय बैंक में चार डिप्टी गवर्नर होने चाहिए। इनमें से दो के पास यह रैंक होगा और एक वाणिज्यिक बैंकर और एक अर्थशास्त्री होना चाहिए। अर्थशास्त्री बैंक के भीतर मुद्रा नीति विभाग का प्रमुख होता है। 

इस समय आरबीआई में अन्य डिप्टी गवर्नर विरल वी आचार्य, एन एस विश्वनाथन और बी पी कानूनगो हैं। इस पद के लिए पिछले साल 29 जुलाई को भी साक्षात्कार हुए थे लेकिन सरकार ने इस साल जनवरी में फिर से प्रक्रिया शुरु करने का निर्णय किया था। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर को सवा दो लाख रुपये का तय मासिक वेतन और अन्य भत्ते दिए जाते हैं। 

टॅग्स :आरबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम