लाइव न्यूज़ :

MGNREGA: मनरेगा के तहत जिन राज्यों में महिलाओं की भागीदारी कम, वहां पर जन धन योजना में भी संख्या कम, एसबीआई अर्थशास्त्री ने कहा-संख्या बढ़ाने की जरूरत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2023 15:47 IST

Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Scheme MGNREGA: एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में अधिक महिलाओं को शामिल करने की वकालत करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को औपचारिक बैंक प्रणाली में लाया जा सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री जन धन योजना के लाभार्थियों में भी महिलाओं की भागीदारी बेहतर है।महिला सशक्तिकरण के दोनों माध्यमों के बीच एक सकारात्मक संबंध का पता चलता है।ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की भागीदारी अधिक है।

Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee SchemeMGNREGA: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में अधिक महिलाओं को शामिल करने की वकालत करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को औपचारिक बैंक प्रणाली में लाया जा सकेगा।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अर्थशास्त्रियों की तरफ से तैयार एक रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया कि दक्षिणी राज्य मनरेगा के तहत अधिक महिलाओं को भागीदारी दे रहे हैं और प्रधानमंत्री जन धन योजना के लाभार्थियों में भी महिलाओं की भागीदारी बेहतर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मनरेगा के तहत जिन राज्यों में महिलाओं की भागीदारी कम है, वहां पर जन धन योजना में भी महिला लाभार्थियों की संख्या कम है। इससे महिला सशक्तिकरण के दोनों माध्यमों के बीच एक सकारात्मक संबंध का पता चलता है।

इसमें कहा गया है, "ऐसी स्थिति में मनरेगा के तहत अधिक महिलाओं को शामिल करने की कोशिश की जानी चाहिए ताकि सभी महिलाओं को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली में लाया जा सके।" पिछले पांच वित्त वर्षों में महिलाओं की कुल प्रति व्यक्ति जमा में 4,618 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की भागीदारी अधिक है।

टॅग्स :MGNREGAMahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Scheme
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयोजना ‘वीबी-जी राम जी’ को लागू करने की तैयारी, बजट में 95,692.31 करोड़ रुपये?, मनरेगा के लिए 30,000 करोड़ रुपये

कारोबारसंसद बजट सत्रः ‘विकसित भारत- जी राम जी अधिनियम’ की सराहना, गांवों के विकास को नई गति मिलेगी तथा भ्रष्टाचार एवं लीकेज पर रोक?

भारतवीबी-जीरामजी को लेकर यूपी में सपा-भाजपा में बढ़ेगी तल्खी?, मनरेगा में 11 लाख करोड़ खर्च

भारतबिहार: मनरेगा का नाम बदलने को लेकर गरमायी बिहार की सियासत, भाजपा और कांग्रेस नेता उतरे मैदान में

भारतकर्नाटक कैबिनेट VB-G RAM G को कोर्ट में देगी चुनौती, मंत्री पाटिल ने घोषणा की, कहा- 'कानून स्वीकार नहीं करेंगे'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम