लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकारः एक साल में 75000 पदों पर भर्ती, दो पेशेवर एजेंसियां हायर, जानें पूरा प्रोसेस

By भाषा | Updated: November 3, 2022 19:55 IST

Maharashtra Government: सरकार अगले हफ्ते 8500 पदों पर भर्ती का ऐलान करेगी जिसके बाद पुलिस विभाग में 18500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी नौकरी पाने वाले कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र सौंपे गये। एक साल में हम 75 हजार पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेंगे।सरकारी विभागों को आरक्षण के प्रावधानों के अनुरूप रिक्तियों की घोषणा करने के लिए कहा गया है।

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती के लिए टीसीएस समेत दो पेशेवर एजेंसियां नियुक्त की हैं ताकि ‘फर्जीवाड़े’ को टाला जा सके। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने यहां बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार एक साल में 75 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी।

फड़नवीस एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जिसमें सरकारी नौकरी पाने वाले कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र सौंपे गये। फड़नवीस ने कहा कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और केंद्र सरकार की एजेंसी आईबीपीएस को नियुक्त किया गया है जो सार्वजनिक बैंकों और रेलवे में बड़े पैमाने पर भर्ती करती है। उन्होंने कहा कि इन दोनों एजेंसियों को राज्य सरकार की नौकरी के लिए अगले चरण की भर्ती करने के लिए नामित किया गया है।

फड़नवीस ने कहा, ‘‘सरकार अगले हफ्ते 8500 पदों पर भर्ती का ऐलान करेगी जिसके बाद पुलिस विभाग में 18500 पदों पर भर्ती की जाएगी। एक साल में हम 75 हजार पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेंगे।’’ सरकारी विभागों को आरक्षण के प्रावधानों के अनुरूप रिक्तियों की घोषणा करने के लिए कहा गया है ताकि बाद में किसी तरह के भ्रम की स्थिति नहीं बने। 

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स