लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र ने केंद्र से कहा- प्याज व्यापारियों के लिए 25 नहीं 1500 टन हो स्टॉक लिमिट, अगले 15 दिनों में आलू की नई आवक से गिरेंगे दाम

By एसके गुप्ता | Updated: November 9, 2020 20:32 IST

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से तर्क दिया जा रहा है कि महाराष्ट्र में प्याज की पैदावार बहुतायत में होती है। प्याज व्यापारी और किसान अब मुनाफा नहीं कमाएगा तो कब कमाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे प्याज का बड़ा उत्पादक राज्य महाराष्ट्र केंद्र से प्याज की स्टॉक लिमिट 25 टन से बढ़ाकर 1500 टन करने की मांग कर रहा है।आलू और प्याज के बढ़ते दामों को नियंत्रित करने के लिए ही प्याज पर 23 अक्टूबर को स्टॉक लिमिट लगाई गई थी। मौसम विभाग से राज्यों में मानसून और पैदावार का अंदाजा लगने के साथ ही प्याज के निर्यात को भी बंद कर दिया गया।

नई दिल्लीः त्योहारी सीजन में फिलहाल आलू और प्याज के दामों में राहत मिलती नजर नई आ रही है। सरकार जहां प्याज की स्टॉक लिमिट लगाकर दामों को नियंत्रित करने के प्रयास में है।

वहीं प्याज का बड़ा उत्पादक राज्य महाराष्ट्र केंद्र से प्याज की स्टॉक लिमिट 25 टन से बढ़ाकर 1500 टन करने की मांग कर रहा है। केंद्रीय उपभोक्ता मामलो, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से तर्क दिया जा रहा है कि महाराष्ट्र में प्याज की पैदावार बहुतायत में होती है। प्याज व्यापारी और किसान अब मुनाफा नहीं कमाएगा तो कब कमाएगा।

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने खास बातचीत में कहा कि आलू और प्याज के बढ़ते दामों को नियंत्रित करने के लिए ही प्याज पर 23 अक्टूबर को स्टॉक लिमिट लगाई गई थी। मौसम विभाग से राज्यों में मानसून और पैदावार का अंदाजा लगने के साथ ही प्याज के निर्यात को भी बंद कर दिया गया।

जहां तक प्याज खराब होने की बात है तो इसको 4-5 महीने तक ही स्टॉक करके रखा जा सकता है। उसके बाद यह खराब होने लगता है। सरकार ने स्टॉक में रखा प्याज रिलीज करने के साथ ही प्याज का निर्यात रोका और प्याज के स्टॉक की लिमिट तय कर इसकी कालाबाजारी को रोकने की दिशा में कदम उठाए। उसी का नतीजा है कि बाजार में लोगों को प्याज 60 रुपए किलो में मिल पा रहा है।  

उन्होंने फुटकर में आलू के 50 रुपए किलो बिकने पर कहा कि सरकार इस दिशा में लगातार नजर बनाए हुए है। इस बार बारिश से कई राज्यों में आलू की फसल को नुकसान हुआ है। लेकिन अगले 10-15 दिनों में आलू की नई आवक मंडियों में पहुंचने वाली है। जिसके बाद आलू के दामों में गिरावट आनी स्वभाविक है।

टॅग्स :प्याज प्राइसमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारपीयूष गोयलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?