लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मंत्रिमंडलः 10000 से अधिक नौकरी, 100000 की आबादी और इलेक्ट्रिक-बाइक टैक्सी की शुरुआत?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2025 22:04 IST

Maharashtra Cabinet: सहयाद्री गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक के बाद यह घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देइलेक्ट्रिक-बाइक टैक्सियों को पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।मॉडल को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के बच्चे ई-बाइक टैक्सी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुंबईः महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने मंगलवार को कम से कम एक लाख की आबादी वाले शहरों के लिए इलेक्ट्रिक-बाइक टैक्सी की शुरुआत को मंजूरी दे दी। इस कदम से 15 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले एकल यात्रियों को लाभ होगा और यह मुंबई के अलावा राज्य के कई अन्य शहरी केंद्रों में भी लागू होगी। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने कहा कि इस कदम से मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में 10,000 से अधिक और राज्य के बाकी हिस्सों में भी इतनी ही नौकरियां पैदा होंगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आगे और पीछे बैठने वाले के बीच उचित विभाजन और मानसून के लिए छत वाली ई-बाइक को लोगों को ले जाने की अनुमति दी जाएगी। सरनाइक ने सहयाद्री गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक के बाद यह घोषणा की।

इसमें प्रमुख शहरी क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक-बाइक टैक्सियों को पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने सिर्फ ई-बाइक टैक्सियों को पेश करने की नीति को मंजूरी दी है। एक राजस्व मॉडल को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

मंत्री ने जोर देकर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और किफायती किराया प्राथमिकता होगी। ‘बाइक टैक्सी’ आमतौर पर एक सवारी-सेवा को संदर्भित करती है जो यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए मोटरसाइकिल या अन्य दोपहिया वाहनों का उपयोग करती है। सरनाइक ने कहा, “सरकार द्वारा प्रमाणित निगम और बोर्ड से जुड़े ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के बच्चे ई-बाइक टैक्सी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्हें 10,000 रुपये की सहायता दी जाएगी, और वे शेष धनराशि ऋण के माध्यम से जुटा सकते हैं।” मंत्री ने कहा, “यह प्रदूषण मुक्त महाराष्ट्र की दिशा में पहला कदम है। हम किराया तय करेंगे। अगर एक यात्री को यात्रा के लिए 100 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, तो हम इस पर काम करेंगे कि यह काम 30-40 रुपये में कैसे हो सकता है।” 

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम