लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections 2024: ‘लाड़की बहन योजना’ के बाद 'लाडला भाई योजना' की घोषणा, 12वीं पास को हर महीने 6000, जानें डिप्लोमा-ग्रेजुएट्स को कितने रुपये मिलेंगे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2024 11:23 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि ‘लाड़की बहन योजना’ की पहली किस्त अगले महीने रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान जारी की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने 'लाडला भाई योजना' की घोषणा की है।शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने युवा बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था।विद्यार्थियों को हर महीने 10,000 रुपये दिए जाएंगे।

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जल्द होने वाला है। एकनाथ शिंदे सरकार ने लोकलुभावन घोषणा पर फोकस करना शुरू कर दिया है। लाडली बहन योजना की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार ने लाडला भाई योजना का ऐलान किया है. इस योजना के तहत 12वीं पास विद्यार्थियों को 6000 रुपये, डिप्लोमा धारकों को 8000 रुपये और ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को हर महीने 10,000 रुपये दिए जाएंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस योजना की घोषणा की है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हाल ही में युवा बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था जिसके बाद सरकार ने 'लाडला भाई योजना' की घोषणा की है। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि ‘लाड़की बहन योजना’ की पहली किस्त अगले महीने रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान जारी की जाएगी।

फड़नवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ सुरजागढ़ इस्पात प्राइवेट लिमिटेड की आधारशिला रखने के लिए गढ़चिरौली जिले में थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद फडणवीस ने मीडिया कर्मियों को सूचित किया, “हम 15 अगस्त से 19 अगस्त तक रक्षाबंधन त्यौहार के दौरान ‘लाड़की बहन योजना’ की पहली किस्त जारी करने की दिशा में काम कर रहे हैं।” ‘

मुख्यमंत्री मांझी लाड़की बहिन’ योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे, लाभार्थियों की वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये तक सीमित होनी चाहिए। रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। वित्तीय सहायता योजना के लिए नाम दर्ज करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई से आगे बढ़ाने की विपक्ष की मांग की पृष्ठभूमि में फड़नवीस ने कहा कि 31 अगस्त तक फॉर्म जमा करने वाले आवेदकों को अगले महीने जुलाई और अगस्त की किस्तें मिल जाएंगी।

उन्होंने कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति इस योजना के दायरे से वंचित न रहे।” फडणवीस ने गढ़चिरौली जिले की क्षमता पर भी प्रकाश डाला, जिसका एक हिस्सा वामपंथी नक्सलवाद से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि यह जिला महत्वपूर्ण निवेश के कारण महाराष्ट्र में तैयार इस्पात उत्पादन में 30 प्रतिशत का योगदान देगा।

उन्होंने कहा कि 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से वडलापेठ में बनने वाला एकीकृत इस्पात संयंत्र 7,000 लोगों के लिए रोजगार पैदा करेगा। फडणवीस ने कहा, “इस परियोजना की क्षमता 80 लाख टन स्टील उत्पादन की होगी। इसी तरह, गढ़चिरौली में लॉयड्स स्टील संयंत्र की स्टील उत्पादन क्षमता 120 लाख टन होगी।” उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने लाड़की बहन योजना की घोषणा की थी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019एकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी