लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: अटल गृह ज्योति योजना से इंदौर जिले में चार लाख उपभोक्ता लाभान्वित

By मुकेश मिश्रा | Updated: September 14, 2023 14:32 IST

इन उपभोक्ताओं को मप्र शासन की ओर से एक माह के दौरान करीब 152 करोड़  रुपए की सब्सिडी प्रदान की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएक रुपए यूनिट बिजली के लिए माहभर में दी 152 करोड़ की सब्सिडीपात्र उपभोक्ताओं को मात्र 100 रूपए में मिल रही 100 यूनिट बिजली

इंदौर: मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली अटल गृह ज्योति योजना का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही हैं। मालवा निमाड़ में एक माह के दौरान तीस लाख से ज्यादा उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं।

इन उपभोक्ताओं को प्रथम सौ यूनिट तक बिजली एक रूपए यूनिट की दर से मात्र 100 रूपए में प्रदान की गई है। इन उपभोक्ताओं को मप्र शासन की ओर से एक माह के दौरान करीब 152 करोड़  रुपए की सब्सिडी प्रदान की गई है। सबसे ज्यादा इंदौर जिले के चार लाख से ज्यादा लाभान्वित हुए हैं।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि तीस दिन के दौरान 150 यूनिट व औसत पांच यूनिट दैनिक खपत वाले घरेलू उपभोक्ता योजना के पात्र हैं। पिछले एक माह के दौरान मालवा-निमाड़ में तीस लाख एक हजार उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं।

इसमें से 18 लाख इंदौर राजस्व संभाग के व करीब सवा 12 लाख उज्जैन संभाग के है। इंदौर जिले में चार लाख से ज्यादा उपभोक्ता माह के दौरान गृह ज्योति योजना से लाभान्वित हुए है।

इन्हें करीब 18 करोड़ की सब्सिडी दी गई है। इसी तरह धार जिले में 3 लाख, उज्जैन जिले में 2.71 लाख, खऱगोन जिले में 2.66 लाख, रतलाम जिले में 2.24 लाख, मंदसौर जिले में 2.12 लाख, बड़वानी जिले में 2.01 लाख, झाबुआ जिले में 2 लाख उपभोक्ता य़ोजना से लाभान्वित हुए है।

 प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि अटल गृह ज्योति योजना के तहत सब्सिडी के लिए प्रत्येक पात्र उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जा रहा है।  कंपनी क्षेत्र में बीते बिल माह के दौरान गृह ज्योति योजना में 152 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी गई है।

पात्र उपभोक्ताओं को अधिकतम 550 रूपए की सब्सिडी दी गई है, योजना के तहत प्रतिदिन अधिकतम 5 यूनिट खपत वाले घरेलू उपभोक्ता पात्रता में आते हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम