लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: महंगाई के कारण खाद्य सामानों के दामों में लगी आग; तुवर दाल 150 रुपये किलो और मूंग दाल 120 रुपये किलो के पार....जीरा पहली बार 400 पार

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 29, 2023 15:28 IST

दालों के भाव बढ़ने से आम जनता की परेशानी फिर बढ़ती नजर आ रही है और जनता की दाल फिर पतली होती जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में दाल के दाम बढ़ने से जनता परेशानतुअर और मूंगदाल के दाम आसमान चूम रहेंजीरा की कीमत 400 रुपये किलो हो गई

इंदौर: मध्य प्रदेश में महंगाई की मार झेल रही जनता को गर्मी में फिर झटका लगा है। गर्मी के चलते हरी सब्जियां पहले ही महंगी है ऐसे में अब दाल के भाव में भी तेजी आ आई है।

सबसे ज्यादा भाव तुअर दाल के बढ़े है। 15 दिन पहले 100 रुपये किलो तक बिकने वाली बेस्ट तुअर दाल आज 150 रुपये किलो (खेरची बाजार) में बिक रही है। वहीं, मूंगदाल भी 120 रुपये किलो बिक रही है।

इस बार जीरे के भाव में ऐतिहासिक तेजी है। जीरा 400₹ किलो बिक रहा है। जीरा पहली बार 400₹ हुआ है इससे पहले जीरा 150 से 200₹ किलो तक बिकता और जीरे की नई फसल आते ही जीरा 400₹ पार हो गया है।

दालों के भाव बढ़ने से आम जनता की परेशानी फिर बढ़ती नजर आ रही है और जनता की दाल फिर पतली होती जा रही है।

यही नहीं दाल के भाव बढ़ने से न सिर्फ जनता को ही बल्कि दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। कई दुकानदारों का कहना है कि गर्मियों में दाल के खरीदार ज्यादा होते हैं लेकिन दाम बढ़ने से लोग दाल खरीद नहीं रहे, जिससे उन्हें घाटा होता है। 

टॅग्स :इंदौरMadhya Pradeshभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम