लाइव न्यूज़ :

एलएंडटी कंस्ट्रक्शन को विभिन्न व्यवसायों के लिए ‘महत्वपूर्ण’ ठेके मिले

By भाषा | Updated: August 30, 2021 15:59 IST

Open in App

बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने सोमवार को कहा कि उसकी निर्माण शाखा को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में विभिन्न क्षेत्रों में ‘महत्वपूर्ण’ ठेके मिले हैं। कंपनी ने ठेकों की कुल राशि के बारे में तो नहीं बताया लेकिन कहा कि ये ठेके ‘महत्वपूर्ण’ श्रेणी के तहत आते हैं, जो कंपनी के वर्गीकरण के अनुसार 1,000 करोड़ रुपये से 2,500 करोड़ रुपये के बीच हो सकते हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘एलएंडटी की निर्माण इकाई एलएंडटी कंस्ट्रक्शन ने अपने विभिन्न व्यवसायों के लिए भारत और विदेशों में कई ठेके हासिल किए हैं।’’ इन ठेकों में इलाहाबाद में उच्च न्यायालय के लिए बहु-स्तरीय पार्किंग और अधिवक्ता कक्षों के निर्माण का ठेका शामिल है, जिसे 27 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके अलावा बिजली पारेषण और वितरण कारोबार से संबंधित एक ठेका सऊदी अरब में मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएलएंडटी ने उत्तराखंड में 99 मेगावाट के पनबिजली संयंत्र में पूरी हिस्सेदारी बेची

कारोबारएलएंडटी-निर्मित ऑफशोर निगरानी पोत आईसीजीएस विग्रह भारतीय तटरक्षक बल में शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?