लाइव न्यूज़ :

LPG Price: सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, 36 रुपये की कटौती, जानें आपके शहर में क्या है रेट

By विनीत कुमार | Updated: August 1, 2022 08:22 IST

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 36 रुपये की कमी की गई है। नए रेट आज जारी किए गए हैं। वहीं, घरेलू रसोई गैस के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले महीने इसके दाम बढ़ाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे19 किलो वाले एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी, 36 रुपये की कटौती की गई। दिल्ली में एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर 2012.50 रुपये की जगह अब 1976.50 रुपये में मिलेगा।घरेलू रसोई गैस के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, पिछले महीने की गई थी वृद्धि।

नई दिल्ली: LPG Price August 2022: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है। नए रेट 1 अगस्त, 2022 से यानी आज जारी कर दिए गए। इंडियन ऑयल की ओर से आज जारी नए रेट के अनुसार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कमी की गई है। यह कमी पूरे देश में लागू होगी। कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य तौर पर होटल,रेस्तरां आदि में किया जाता है।

नए रेट के जारी होने के बाद आज से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर 2012.50 रुपये की जगह 1976.50 रुपये में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में इसके दाम अब 2095.50 रुपये हो गए हैं। पहले यह 2132.00 रुपये में मिलता था। मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1936.50 और चेन्नई में 2141 रुपये हो गई है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं

घरेलू रसोई गैस के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले महीने यानी 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी के दाम में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई थी। इस वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी 1,053 रुपये है। इससे पहले यह 1,003 रुपये थी।

इस साल चार बाद घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। जून, 2021 से अबतक रसोई गैस सिलेंडर के दाम 244 रुपये तक बढ़ चुके हैं। इसमें से 153.50 रुपये की बढ़ोतरी मार्च, 2022 से की गई है।

बता दें कि देश के अधिकांश शहरों में अब सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है। लिहाजा अब लोगों को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर ही खरीदना पड़ रहा है। सरकार सिर्फ उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन पाने वाले लाभार्थियों को ही एलपीजी सब्सिडी दे रही है। 

गैस के दाम पिछले कुछ सालों में किस तरह बढ़े हैं, इस बात का अंदाजा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि दिल्ली में 1 मार्च 2014 को सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 410.50 रुपये थी जो अब 1053 हो गई है।

टॅग्स :LPGLPG Gas
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स