लाइव न्यूज़ :

LPG gas price update: पहली तारीख को सुबह-सुबह झटका!, सिलेंडर की दरों में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी, यहां चेक करें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 1, 2024 11:02 IST

LPG gas price update: लगातार दूसरी बार है, जब सरकारी कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की है।

Open in App
ठळक मुद्दे1 फरवरी को 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दामों में 14 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की है।मूल्य वृद्धि के साथ दिल्ली में 19 किलोग्राम वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की खुदरा कीमत ₹1,795 हो गई है।

LPG gas price update: मार्च में केंद्र सरकार ने झटका दिया है। हर माह पहली तारीख को सिलेंडर दाम को अपडेट किया जाता है। एक मार्च को सरकार ने सुबह-सुबह दाम में बढ़ोतरी की है। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने 19 किलो वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। मूल्य वृद्धि के साथ दिल्ली में 19 किलोग्राम वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की खुदरा कीमत ₹1,795 हो गई है। मुंबई में आज से 19 किलो वाला सिलेंडर 1,749 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, चेन्नई और कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर क्रमश: ₹1,960 और ₹1,911 है। यह लगातार दूसरी बार है, जब सरकारी कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की है। 1 फरवरी को 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दामों में 14 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

फरवरी में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत क्रमश: ₹1,769.50 (दिल्ली), ₹1,887 (कोलकाता), ₹1,723 (मुंबई) और ₹1,937 (चेन्नई) थी। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में प्रति सिलेंडर ₹39.5 तक की कटौती तेल कंपनियों ने 1 दिसंबर 2023 को देश भर के विभिन्न स्थानों पर वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की दरों में ₹21 की बढ़ोतरी की थी। नए साल 2024 की पूर्व संध्या पर 19 किलोग्राम वाणिज्यिक रसोई गैस की कीमतों में 39.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी।

1 मार्च 2024 को कमर्शियल 19 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमतः

दिल्ली- ₹1,795

मुंबई- ₹1,749

कोलकाता- ₹1,911

चेन्नई- ₹1,960.50

चंडीगढ़- ₹1,816

बेंगलुरु- ₹1,875

इंदौर- ₹1,901

अमृतसर- ₹1,895

जयपुर- ₹1,818

अहमदाबाद- ₹1,816 (नोट: उपरोक्त कीमतें इंडेन वेबसाइट से ली गई हैं।)

1 फरवरी 2024 को कमर्शियल 19 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमतः

दिल्ली- ₹1,769.50

मुंबई- ₹1,723

कोलकाता- ₹1,887

चेन्नई- ₹1,937।

टॅग्स :एलपीजी गैसदिल्लीमुंबईकोलकाताबेंगलुरुनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स