लाइव न्यूज़ :

LPG Cylinder Price: एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये तक की कमी, दिल्ली से पटना तक जानें क्या है नया रेट

By विनीत कुमार | Updated: September 1, 2022 07:33 IST

LPG Cylinder Price: एलपीजी सिलेंडर पर 100 रुपये तक की कटौती की गई है। यह कमी कमर्शियल सिलेंडर पर की गई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Open in App

नई दिल्ली: नए महीने की शुरुआत के साथ ही आज से एलपीजी सिलेंडर पर 100 रुपये तक की कटौती की गी है। आज से नए रेट लागू हो गए हैं। ये कमी एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर पर की गई है। ऐसे में आज से दिल्ली में एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) दिल्ली में 91.50 रुपये और कोलकाता में 100 रुपये तक कम गए हैं। ऐसे ही मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 92.50 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये तक सस्ता हो गया है।  एलपीजी सिलेंडर की कीमतों यह बदलाव केवल कामर्शियल सिलेंडर के लिए है। वहीं, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अभी 6 जुलाई के रेट पर ही मिलता रहेगा। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव 6 जुलाई को किया गया था। देश भर में इसें 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

कमर्शियल सिलेंडर के रेट में लगातार कमी

यह लगातार पांचवीं बार है जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है। कमर्शियल सिलेंडर आमतौर पर रेस्तरां, होटलों में इस्तेमाल किया जाता है। इससे पहले इसी साल मई में दिलली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2354 रुपये तक पहुंच गई थी। हालांकि लगातार कमी के बाद अब यह 1885 रुपये का हो गया है। पिछले महीने तक इसकी कीमत 1976.50 रुपये थी।

इसी तरह कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत कम होकर 2095.50 रुपये के बजाय 1995.50 रुपये, मुंबई में 1936.50 के बजाय 1844 रुपये और चेन्‍नई में 2141 के बजाय 2045 रुपये हो गई है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम कब-कब बढ़े

देश के अधिकांश शहरों में अब सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है। लिहाजा अब लोगों को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर ही खरीदना पड़ रहा है। सरकार सिर्फ उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन पाने वाले लाभार्थियों को ही एलपीजी सब्सिडी दे रही है। एलपीजी घरेलू गैस के दाम इस साल चार बार बढ़ाए जा चुके हैं। जुलाई से पहले सात मई को प्रति सिलेंडर 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। 

इससे पहले 22 मार्च को भी प्रति सिलेंडर कीमतों में इतनी ही वृद्धि की गयी थी। 19 मई को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 3.50 रुपये बढ़ाए गए थे। जून, 2021 से अब तक रसोई गैस सिलेंडर के दाम 244 रुपये तक बढ़ चुके हैं। इसमें से 153.50 रुपये की बढ़ोतरी मार्च, 2022 से की गई है।

टॅग्स :LPGLPG Gas
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071 रुपये?, इसी कीमत में पहले 2 सिलेंडर लेते थे, ग्राहकों ही नहीं पर्यटकों पर भी असर?, शिमला में रेस्तरां मालिकों की नाराजगी

कारोबारबढ़ेगी महंगाई! पेट्रोल-डीजल की कीमतें 4-5 रुपये प्रति लीटर और LPG की कीमत 40-50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ने की संभावना

कारोबार‘Chotu’ Cylinder Shock: 5 KG वाला छोटू सिलेंडर 261 रुपये महंगा?, 1754 रुपये में मिलेगा?

कारोबारLPG Price Hike: बाहर खाना होगा महंगा, कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा; जानें घरेलू एलपीजी के दाम

कारोबारनया महीना, नए नियम! गेम खेलने से लेकर सिलेंडर बुक करने तक, जानें क्या-क्या बदल रहा है 1 मई से

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका