लाइव न्यूज़ :

LPG Cylinder Price: अप्रैल में बड़ा झटका, रसोई गैस के दाम 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए, जानें अपने शहर में कीमत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 7, 2025 16:58 IST

LPG Cylinder Price: उज्ज्वला योजना के तहत उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले एक सिलेंडर की कीमत अब 503 रुपये से बढ़कर 553 रुपये होगी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्पाद शुल्क में वृद्धि का पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर किस तरह का असर देखने को मिलेगा।सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क दो-दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया। उत्पाद शुल्क बढ़ जाने से ऐसा होने की संभावना कम हो गई है।

नई दिल्लीः पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। पुरी ने कहा कि सरकार ने सोमवार (7 अप्रैल) को घरेलू रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की, जो कल सुबह (8 अप्रैल) से प्रभावी होगी। यह बढ़ोतरी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और आम उपभोक्ताओं दोनों पर लागू होगी। आम उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी और उज्ज्वला योजना के तहत 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 503 रुपये से बढ़कर 553 रुपये हो जाएगी।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि वितरण कंपनियों ने रसोई गैस या एलपीजी की कीमत में प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। पुरी ने कहा कि यह बढ़ोतरी उज्ज्वला योजना और सामान्य उपभोक्ताओं दोनों के लिए लागू होगी। सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बीच सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क दो-दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक, पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

हालांकि, इस आदेश में यह नहीं बताया गया है कि उत्पाद शुल्क में वृद्धि का पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर किस तरह का असर देखने को मिलेगा। इस बीच, उद्योग सूत्रों ने कहा कि उत्पाद शुल्क बढ़ाए जाने के बावजूद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव की संभावना नहीं है।

पिछले कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल कीमतों में गिरावट आने से पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कटौती की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन अब उत्पाद शुल्क बढ़ जाने से ऐसा होने की संभावना कम हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर उस समय लोगों के जले पर नमक छिड़का है।

जब शेयर बाज़ार में छोटे-बड़े निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये एक झटके में स्वाहा हो गए। उन्होंने यह दावा भी किया कि अमेरिका की टैरिफ़ नीति पर सरकार की कुंभकर्णी नींद के कारण भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। खड़गे ने ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित एक पोस्ट में कहा, "वाह मोदी जी वाह। कच्चे तेल की क़ीमत में 41 प्रतिशत की गिरावट आई है।

पर आपकी लुटेरी सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम कम करने के बजाय दो दो रुपये उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है।" उन्होंने आरोप लगाया, "टैरिफ़ नीति पर कुंभकर्णी नींद से शेयर बाज़ार में छोटे-बड़े निवेशकों के, एक झटके में 19 लाख करोड़ रुपये स्वाहा होने से आपको चैन नहीं मिला होगा, इसलिए आपकी सरकार जले पर नमक छिड़कने आ गई ।"

टॅग्स :एलपीजी गैसहरदीप सिंह पुरीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत