लाइव न्यूज़ :

विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच स्थानीय तेल-तिलहन कीमतें कमजोर

By भाषा | Updated: December 15, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को सोयाबीन, सरसों, सीपीओ, पामोलीन और बिनौला सहित लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव में हानि के साथ बंद हुए। बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित बने रहे।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 4.5 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल एक प्रतिशत की गिरावट है।

सूत्रों ने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज के कमजोर होने तथा सोयाबीन की नई फसल की आवक के बीच वायदा कारोबार में भाव टूटने से सोयाबीन दाना और लूज के भाव में गिरावट आई। सोयाबीन तिलहन में आई इस गिरावट का असर तेल कीमतों पर भी हुआ जिससे सोयाबीन तेल के भाव कमजोर बंद हुए।

उन्होंने कहा कि सोयाबीन की गिरावट से सरसों तेल-तिलहन के भाव भी दबाव में रहे। वहीं मलेशिया एक्सचेंज की गिरावट के कारण सीपीओ और पामोलीन तेल के भाव भी गिरावट के साथ बंद हुए। मांग कमजोर होने से बिनौला तेल के भाव में भी गिरावट आई।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,700 - 8,725 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,700 - 5,785 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,550 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,845 - 1,970 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,615 -2,640 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,695 - 2,805 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,750 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,450 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,350

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,650 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,300 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,200 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,150 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,250 - 6,350, सोयाबीन लूज 6,100 - 6,150 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,850 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचारों के बीच मुस्तफिजुर रहमान की भागीदारी को लेकर साधु-संतों ने IPL 2026 मैचों में बाधा डालने की धमकी दी

भारतVIDEO: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अटल कैंटीन का उद्घाटन किया, देखें वीडियो

भारतईसी ने SIR के बाद असम की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की, 10.5 लाख नाम हटाए

भारतVIDEO: यदि गुरु तेग बहादुर न होते, तो ना हिंदू बचता और ना ही सिख, अमित शाह

स्वास्थ्यक्या मैराथन दौड़ से दिल को होता है नुकसान? 10 साल के अध्ययन ने खोला बड़ा सच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकौन हैं जयश्री उल्लाल? भारतीय मूल की अरबपति हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में टॉप पर

कारोबारबिहार में कुपोषण, 69.4 फीसदी बच्चे शिकार?, बौनेपन की चपेट में 48 फीसदी, जीविका दीदियों ने किया सर्वे, बक्सर में 21,273 गर्भवती महिलाओं में से 2,739 कुपोषित?

कारोबारITR 2025: इनकम टैक्स रिफंड में हो रही देरी, जानिए 31 दिसंबर से पहले क्या करना जरूरी

कारोबारबनारस की फिजा बदली?, 2014 में 54.89 लाख पर्यटक काशी पहुंचे और 2025 में 146975155, देखिए 10 साल में 45.44 करोड़ भारतीय-विदेशी गलियों और घाटों की सैर

कारोबारPetrol Diesel Price Today: कहां सस्ता, कहां महंगा मिल रहा तेल? जानिए सभी शहरों के दाम