लाइव न्यूज़ :

विदेशी बाजारों में तेजी के रुख से स्थानीय तेल तिलहन कीमतों में सुधार

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सोयाबीन, बिनौला, कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार आया।

तेल उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार मलेशिया एक्सचेंज और शिकागो एक्सचेंज में लगभग चार-चार प्रतिशत का सुधार आया जिसका देशी तेल तिलहन कीमतों पर भी अनुकूल असर हुआ और लगभग सभी की कीमतों में सुधार आया।

उन्होंने कहा कि विदेशी बाजारों में सोयाबीन खल (तेल रहित खल- डीओसी) की अच्छी निर्यात मांग तथा शिकागो एक्सचेंज में तेजी के कारण सोयाबीन दाना सहित इसके सभी तेल कीमतों में सुधार आया। गर्मी के मौसम की सुगबुगाहट के साथ पामोलीन की भी मांग बढ़नी शुरु हुई है जिससे सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दिखा। विगत एक महीने से पामोलीन में कोई कारोबार नहीं दिखा। महाराष्ट्र के शोलापुर में सोयाबीन का भाव 5,000 रुपये क्विन्टल से ऊंचा चल रहा है।

सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन के लिए अच्छी कीमत मिलने से इस बार इसकी अच्छी बिजाई होने की उम्मीद है।

बाजार में मंगलवार को थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,325 - 6,375 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,675- 5,740 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,300 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,275 - 2,335 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,940 -2,090 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,070 - 2,185 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,100 - 15,100 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,250 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,800 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,920 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,150 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,800 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 11,650 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा