लाइव न्यूज़ :

भारतीय लघु, मझोले उद्यमों के वित्तपोषण को यूएसएड, डीएफसी का रिण गारंटी कार्यक्रम

By भाषा | Updated: March 18, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च भारत लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) की ओर से छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्रों और नवीकरण ऊर्जा समाधानों में किये जाने वाले निवेश के वित्तपोषण में मदद के लिये अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएड) और अमेरिका अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम (डीएफसी) ने मिलकर 4.10 करोड़ डालर का रिण पोर्टफोलियो गारंटी कार्यक्रम का प्रायोजन किया है।

एक वक्तव्य में अमेरिकी राजदूतावास ने इसकी जानकारी देते हुये कहा कि ऐसे रिण से लघु एवं मध्यम उद्यमों को सस्ती बिजली उपलब्ध हो सकेगी और लागत कम करने में मदद मिलेगी।

वक्तव्य में कहा गया है कि भारत के वाणिज्यिक एवं औद्योगिकी क्षेत्र को बिजली के लिये ऊंची फीस देनी पड़ती है। ऐसे में छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र एक वहनीय, लागत बचाने वाला निवेश हो सकता है, लेकिन लघु एवं मझोले उद्यमों और आवासीय उपभोक्ताओं को छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाने में वित्तीय जरूरतों के मामले में अड़चनों का सामना करना पड़ता है।

भारत में कुल औद्योगिक बिजली खपत में 48 प्रतिशत खपत लघु एवं मध्यम उद्यमों में होती है। उनकी इस चुनौती में मदद के लिये यूएसएड और डीएफसी ने न्यूयार्क स्थित पर्यावरण केन्द्रित निवेश कंपनी एनकरेज कैपिटल और दो भारतीय गैर- बैंकिंग वित्तीय कंपनियों --सीकेर्स फाइनेंसियल और महिलाओं के स्वामित्व वाली इलेक्ट्रानिका फाइनेंस लिमिटेड (ईएफएल)-- के साथ भागीदारी की है।

एनकरेज कैपिटल ने ईएफएल में डेढ करोड़ डालर का निवेश किया है। यह कंपनी यूएसएड- डीएफसी के रिण पोर्टफोलियो गारंटी का इस्तेमाल करते हुये छतों पर लगने वाले सौर ऊर्जा संयंत्रों को लगाने को बढ़ावा देगा। यह लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिये नौ अरब डालर का बाजार उपलब्ध करायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: जलपाईगुड़ी में ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का दावा- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

स्वास्थ्य13 जिलों के 339 स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा, 30 से अधिक अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए पांच बिस्तरों वाले विशेष ‘कूल रूम’, दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर एक्शन

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?

क्रिकेटLSG vs KKR: कौन हैं लखनऊ सुपर जायंट्स के मोहसिन खान, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ झटके 5 विकेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8 पॉइंट्स में भी समझें किसान कल्याण की बात?, कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?