लाइव न्यूज़ :

9 साल से बिहार में शराब बैन?, अगस्त 2025 तक हर माह 77540 लीटर ज़ब्त, 2024 की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2025 13:50 IST

बिहार पुलिस के मद्यनिषेध विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) अमित कुमार जैन ने कहा, ‘‘इस साल औसतन 77,540 लीटर शराब प्रति माह जब्त की गई है।”

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआती आठ महीनों में प्रति माह औसतन 67 हजार लीटर शराब जब्त हुई थी।2025 में प्रति माह की जब्ती पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।निगरानी बढ़ाना और राज्य में मद्यनिषेध कानून का कड़ाई से पालन कराना है।

पटनाः शराबबंदी वाले बिहार में अगस्त 2025 तक हर महीने औसतन 77,000 लीटर से ज़्यादा शराब ज़ब्त की गई है, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 16 प्रतिशत ज़्यादा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष के शुरुआती आठ महीनों में प्रति माह औसतन 67 हजार लीटर शराब जब्त हुई थी। बिहार पुलिस के मद्यनिषेध विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) अमित कुमार जैन ने कहा, ‘‘इस साल औसतन 77,540 लीटर शराब प्रति माह जब्त की गई है।”

उन्होंने ने दावा किया कि शराब जब्ती में वृद्धि का मुख्य कारण निगरानी बढ़ाना और राज्य में मद्यनिषेध कानून का कड़ाई से पालन कराना है। एडीजी ने कहा, ‘‘2025 में प्रति माह की जब्ती पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष अगस्त तक मद्यनिषेध विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से 5,74,526 लीटर भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल), 12,515 लीटर देशी शराब और 33,281 लीटर स्प्रिट जब्त किया है।’’ जैन ने बताया कि राज्य में वर्ष 2016 में मद्यनिषेध कानून लागू होने के बाद से अब तक 2.75 करोड़ लीटर से अधिक शराब जब्त की गई है, जिसमें से 97 प्रतिशत नष्ट कर दी गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार ने अप्रैल 2016 में घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगाया था। एडीजी ने कहा, ‘‘राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाई गई है।

शराब समेत अन्य सभी मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए 393 अतिरिक्त चौकियां बनाई जाएंगी।’’ उन्होंने कहा कि बिहार-नेपाल सीमा से शराब की तस्करी रोकने के लिए इस साल जुलाई तक 188 बैठकें की गई हैं। 

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम