लाइव न्यूज़ :

मोबाइल फोन कारोबार से बाहर निकलेगी एलजी

By भाषा | Updated: April 5, 2021 13:16 IST

Open in App

सियोल, पांच अप्रैल (एपी) दक्षिण कोरियो की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी ने अपने घाटे वाले मोबाइल फोन कारोबार से बाहर निकलने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि अब वह इलेक्ट्रिक वाहन कलपुर्जे, रोबोटिक्स, कृत्रिम मेधा (एआई) तथा अन्य उत्पादों और सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एलजी के निदेशक मंडल ने रणनीति में बदलाव की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने कहा कि वह जुलाई के अंत तक मोबाइल फोन कारोबार से पूरी तरह बाहर निकल जाएगी।

किसी समय एलजी तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल फोन कंपनी थी। लेकिन बाद में चीन की कंपनियों और अन्य प्रतिद्वंद्वियों से उसने अपनी बाजार हिस्सेदारी गंवा दी।

काउंटरपॉइंट टेक्नोलॉजी मार्केट रिसर्च के अनुसार एलजी उत्तरी अमेरिका में अब भी तीसरे नंबर पर है। उसकी बाजार हिस्सेदारी 13 प्रतिशत है। 2020 की तीसरी तिमाही में उत्तरी अमेरिका में एपल 39 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ पहले और सैमसंग 30 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर थी।

एलजी ने इससे पहले कहा था कि वह अपनी रणनीति का आकलन कर रही है। 2020 की तीसरी तिमाही में उसकी बिक्री एक साल पहले की तुलना में पांच प्रतिशत बढ़ी है, लेकिन प्रीमियम उत्पादों की बिक्री सुस्त रहने से उसका मुनाफा घटा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम