लाइव न्यूज़ :

राज्यों में लॉकडाऊन में टीवी पर पौराणिक शो की दर्शक संख्या में उछाल

By भाषा | Updated: May 25, 2021 22:18 IST

Open in App

मुंबई, 25 मई अधिकांश राज्यों में लॉकडाऊन लागू होने के साथ, टेलीविजन नेटवर्क पर पिछले साल की ही तरह दर्शकों में पौराणिक कार्यक्रम देखने का झुकाव बढ़ा है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी या बार्क) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पिछले साल देशव्यापी लॉकडाऊन के दौरान, रामायण और महाभारत जैसे पौराणिक टीवी शो को फिर से दिखाने से राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन को काफी फायदा हुआ था और दर्शकों की रेटिंग में यह सबसे ऊपर आ गया था।

संक्रमण की दूसरी लहर के प्रसार को रोकने के लिए कई राज्यों में अप्रैल के मध्य से लॉकडाऊन चल रहा है। हालांकि, इस साल देशव्यापी लॉकडाऊन नहीं हुआ है।

बार्क ने कहा कि 14 मई को समाप्त सप्ताह में हिंदी के सामान्य मनोरंजन टीवी चैनलों पर पौराणिक सामग्री की दर्शक गणना बढ़कर 15.2 अरब मिनट हो गई, जो 9 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में दर्ज किए गए 8.8 अरब मिनट से 73 प्रतिशत अधिक है।

बार्क के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमने पिछले साल महामारी की शुरुआत के दौरान भी पौराणिक सामग्री के लिए दर्शकों की संख्या में वृद्धि देखी थी। देश के कई हिस्सों में आंशिक लॉकडाऊन और आवाजाही पर प्रतिबंध के साथ - मौजूदा स्थिति में यह प्रवृत्ति एक बार फिर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।”

पिछले साल के लॉकडाउन की शुरुआत में, पौराणिक कथाओं पर आधारित सामग्री के लिए कुल दर्शकों की संख्या एक सप्ताह के लिए 25.7 अरब मिनट थी, जो तीन सप्ताह के भीतर 119.1 अरब की ऊंचाई पर पहुंच गई और उसके बाद से उसमें कमी आई।

बार्क ने कहा कि लॉकडाउन के अंतिम महीने में कॉमेडी सामग्री के दर्शकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?