लाइव न्यूज़ :

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बनेगा चमड़ा पार्क

By भाषा | Updated: August 26, 2021 14:29 IST

Open in App

जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना के तहत चमड़ा पार्क विकसित किया जाएगा, जिससे जूते, लेदर से बनी फैशन वस्तुएं और अन्य सामान के विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। चमड़ा निर्यात परिषद (सीएलई) ने बताया कि करीब 100 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाले इस पार्क के जरिए 4,000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और साथ ही करीब 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। सीएलई के उत्तर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोतीलाल सेठी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह से बुधवार को मुलाकात की। उन्होंने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चमड़ा पार्क विकसित करने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के सीईओ ने 100 एकड़ जमीन देने के लिए सहमति दी है। सेठी ने आगे कहा कि इस समय सिर्फ नोएडा सालाना निर्यात में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान देता है और ‘‘चमड़ा पार्क में तीन-चार हजार करोड़ रुपये तक निवेश लाया जा सकता है, जिससे सालाना दो-तीन हजार करोड़ रुपये का निर्यात होगा और राज्य में करीब 50,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।’’ इस समय ज्यादातर निर्यात इकाइयां नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हैं और वे चारों तरफ बिखरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इससे उनकी विनिर्माण क्षमता और दक्षता में बाधा आती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP road accident: दिल्ली से कानपुर जा रहे थे, यमुना एक्सप्रेसवे पर रुकी और ट्रक ने यात्रियों को कुचला, 6 की मौत-कई घायल

क्राइम अलर्टयमुना एक्सप्रेसवेः 7 बस और 3 कार में टक्कर, 13 की मौत और 35 अन्य आग में झुलसे, देखिए हॉरर वीडियो

भारतChhath Puja: छठ पर्व पर यमुना में नहीं दिखेंगे झाग, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता...

भारतDelhi: प्रवेश वर्मा ने यमुना का जलस्तर बढ़ने पर लोगों को दिया आश्वसन, कहा- "घबराने की जरूरत नहीं, स्थिति नियंत्रण में"

भारतदिल्ली पर मडंरा रहा बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर बढ़ा, जानें कितने सुरक्षित आप?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां