लाइव न्यूज़ :

लक्ष्मी आर्गनिक इंडस्ट्रीज का आईपीओ 15 मार्च को खुलेगा, मूल्य दायरा 129-130 रुपये तय

By भाषा | Updated: March 9, 2021 12:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च स्पेशियलिटी रसायन विनिर्माता कंपनी लक्ष्मी आर्गनिक्स इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को अपने 600 करोड़ रुपये के प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिये 129- 130 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी का आईपीओ 15 मार्च को खुलेगा।

कंपनी ने कहा कि उसके प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम में 300 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किये जायेंगे जबकि 300 करोड़ रुपये के शेयर उसके प्रवर्तक येल्लो स्टोन ट्रस्ट द्वारा बिक्री के लिये पेश किये जायेंगे।

कंपनी ने कहा है कि उसने अपने लीड बुक रनिंग मैनेजर्स के साथ विचार विमर्श कर 1,55,03,875 इक्विटी शेयरों का निजी तौर पर नियोजन किया है जिससे उसे कुल 200 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे आईपीओ में जारी किये जाने वाले नये शेयरों का आकार 500 करोड़ रुपये से घटकर 300 करोड़ रुपये तक रह गया।

कंपनी का आईपीओ तीन दिन तक खुला रहेगा और 17 मार्च को बंद हो जायेगा। एंकर निवेशकों के लिये आईपीओ 12 मार्च को खुलेगा।

मुंबई स्थित लक्ष्मी आर्गनिक्स एसिटिल इंटरमिडिएट्स और स्पेशियलिटी इंटरमीडिएट्स जैसे रसायनों की विनिर्माता है।

आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी में इस्तेमाल करने, नये रसायन के विनिर्माण की सुविधा खड़ी करने, मौजूदा इकाइयों को अद्यतन बनाने और संयंत्र और मशीनरी की खरीद करने में की जायेगी।

कंपनी के चीन, रूस, सिंगापुर, यूएई, ब्रिटेन और अमेरिका सहित 30 देशों में ग्राहक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब