लाइव न्यूज़ :

बिटकॉइन: जो कुछ ही घंटों में आदमी को बना देती है लखपति, इसके बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

By राहुल मिश्रा | Updated: December 14, 2017 14:10 IST

भारत में रह कर आप अमूमन रुपये, डॉलर या पाउंड जैसी करेंसियों से ही मुखातिब होते हैं। लेकिन हाल ही के दिनों में एक नई मुद्रा परवान चढ़ी है जिसका नाम है बिटकॉइन।

Open in App

भारत में रह कर आप अमूमन रुपए, डॉलर या पाउंड जैसी करेंसियों से ही मुखातिब होते हैं, लेकिन हाल ही के दिनों में एक नई मुद्रा परवान चढ़ी है जिसका नाम है बिटकॉइन।

अगर आप बिटकॉइन को परिभाषित करते हैं तो कहा जाएगा कि बिटकॉइन एक आभासी मुद्रा है जिसे वर्चुअल करेंसी कहा जाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसकी कीमत में असीमित उछाल ने बाजार के पंडितों में हलचल मचा दी है।

अगर पिछले 3 सालों की बात करें तो ओपन पेमेंट नेटवर्क के नाम से भी मशहूर बिट कॉइन की कीमत में साढ़े चार लाख गुना उछाल दर्ज की गई है।  एक ओर जहां दुनिया में वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है वहीं भारत सरकार बिटकॉइन को लेकर अभी तक कोई राय नहीं बना पाई है। अब तक इस वर्चुअल करेंसी से जुड़े जो आंकड़े सामने आए हैं वो बेहद चौंकाने वाले हैं।

आंकड़ों के अनुसार, साल 2009 में बिटकॉइन की कीमत 36 पैसे थी, जो 2013 आते-आते 12000 रुपए का हो गया। पिछले दो सालों में इसका भाव बढ़ता गया है। अभी मई में इसकी कीमत एक लाख 62 हजार हो गई।

भारत सरकार की कोई राय न बन पाने की एक वजह यह भी है कि आजकल इसका इस्तेमाल कालाधन, हवाला और आतंकी गतिविधियों में भी किया जा रहा है। दुनियाभर में बढ़ रहे इसके इस्तेमाल से सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है इसलिए यह एक प्रमुख वजह भी है, जिसकी वजह से भारतीय रिजर्व बैंक और किसी भी रेग्‍युलेटर ने इसे कानूनी मान्‍यता नहीं दी है।

बता दें कि साल 2014 से विश्व बाजार के अस्तित्व में आई बिटकॉइन वर्चुअल करेंसी दुनिया की सबसे महंगी करंसी बन गई है। वहीं, भारत की बात करें तो यहां भी बिटकॉइन का इस्तेमाल करने वालों की संख्या काफी है, जिसमें लगातार इजाफा होता जा रहा है।

टॅग्स :बिटकॉइनइंडियन मार्केटबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा