लाइव न्यूज़ :

Kerala Onam Gifts 2024: 6200000 लोगों को 3200 रुपये, केरल सरकार ने ओणम की दी सौगात, 1700 करोड़ आवंटित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2024 18:51 IST

Kerala Onam Gifts 2024: ‘‘ओणम के लिए करीब 62 लाख लोगों को 3,200 रुपये मिलेंगे। राशि वर्तमान में दी जा रही एक महीने की पेंशन के अतिरिक्त होगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देजनाधार को पुनः प्राप्त करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पेंशन राशि अगले सप्ताह से लाभार्थियों तक पहुंच जाएगी।दो अतिरिक्त माह की पेंशन में से एक बकाया भुगतान है।

Kerala Onam Gifts 2024: केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वामपंथी सरकार ने शुक्रवार को ओणम की सौगात के रूप में 60 लाख से अधिक लाभार्थियों को दो महीने की पेंशन वितरित करने की घोषणा की। राज्य के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि इस उद्देश्य के लिए 1,700 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने यहां एक बयान में कहा, ‘‘ओणम के लिए करीब 62 लाख लोगों को 3,200 रुपये मिलेंगे। यह राशि वर्तमान में दी जा रही एक महीने की पेंशन के अतिरिक्त होगी।’’

अगले सप्ताह से लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण निधि पेंशन वितरित करने के निर्णय को वामपंथी सरकार द्वारा लोकसभा चुनावों के दौरान खोए अपने जनाधार को पुनः प्राप्त करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले, माकपा और उसके सहयोगी दलों ने लोकसभा चुनावों में अपनी अपमानजनक हार के लिए बकाया भुगतान में देरी को जिम्मेदार ठहराया था।

और इसमें सुधार की सिफारिश की थी। चुनावों में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को 18 सीट मिलीं और भाजपा ने राज्य के राजनीतिक इतिहास में पहली बार अपना खाता खोला। बालगोपाल ने कहा कि पेंशन राशि अगले सप्ताह से लाभार्थियों तक पहुंच जाएगी।

उन्होंने कहा कि 26.62 लाख लोगों को सीधे उनके बैंक खातों में पेंशन की राशि मिलेगी, जबकि अन्य लोगों को सहकारी बैंकों के माध्यम से पेंशन मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वीकृत दो अतिरिक्त माह की पेंशन में से एक बकाया भुगतान है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विधानसभा को आश्वासन दिया था कि वित्तीय बाधाओं के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन लंबित भुगतान इस वर्ष और अगले वर्ष किया जाएगा।

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतकेरल विधानसभा चुनावः 140 सीट और 110 का लक्ष्य?, जी सुधाकरन सहित 4 वरिष्ठ नेताओं ने की बगावत, लड़ रहे निर्दलीय?, सचिव एमवी गोविंदन ने कहा- तीसरी बार सत्ता में वापसी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?