लाइव न्यूज़ :

मासिक कल्याण पेंशनः 400 रुपये की बढ़ोतरी, 62 लाख लोगों को फायदा, अब इतने रुपये मिलेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2025 21:59 IST

विजयन ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय एक नवंबर से हर महीने 1,000 रुपये बढ़ाने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 62 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तौर पर हर महीने 1,600 रुपये मिलते हैं।180 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 200 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया जाएगा।मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर राज्य सचिवालय के बाहर 250 से ज्यादा दिनों तक प्रदर्शन किया।

तिरुवनंतपुरमः केरल सरकार ने बुधवार को मासिक कल्याण पेंशन में 400 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की, जिससे यह बढ़कर 2,000 रुपये हो गई है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। करीब 62 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तौर पर हर महीने 1,600 रुपये मिलते हैं।

अब उन्हें हर महीने 2,000 रुपये मिलेंगे। विजयन ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय एक नवंबर से हर महीने 1,000 रुपये बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में रबर का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मौजूदा 180 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 200 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया जाएगा।

आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर राज्य सचिवालय के बाहर 250 से ज्यादा दिनों तक प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के सभी बकाया भुगतान भी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी से राज्य पर सालाना 250 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।

आशा कार्यकर्ताएं राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले मानदेय को 7,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये करने और सेवानिवृत्ति के बाद 5 लाख रुपये का फायदा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं। रबर का एमएसपी आखिरी बार 2024-25 के बजट में, लोकसभा चुनावों से ठीक पहले, 170 रुपये से बढ़ाकर 180 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया था।

टॅग्स :केरलPension Fund Regulatory and Development Authority
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?