लाइव न्यूज़ :

एक दिसंबर से लोगों को लगेगा करारा झटका, दूध की कीमत में 6 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी, सबसे बड़ी डेयरी सहकारी मिल्मा ने किया फैसला, जानिए असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2022 09:48 IST

केरल की सबसे बड़ी डेयरी सहकारी मिल्मा ने तीन साल पूर्व 2019 में दूध की कीमतों में चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। अतिरिक्त राशि का 83.75 प्रतिशत (3.35 रुपये) किसानों को मिला।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल सहकारी दुग्ध विपणन संघ (केसीएमएमएफ) के अध्यक्ष के एस मणि ने इसकी जानकारी दी।छह रुपये में से 5.025 रुपये किसानों को मिलेंगे। किसानों को प्रति लीटर 8.57 रुपये का घाटा हो रहा है।

तिरुवनंतपुरमः केरल की सबसे बड़ी डेयरी सहकारी मिल्मा ने अगले महीने से दूध की कीमत में 6 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। केरल सहकारी दुग्ध विपणन संघ (केसीएमएमएफ) के अध्यक्ष के एस मणि ने इसकी जानकारी दी।

मणि ने कहा कि लागत में लगातार वृद्धि और डेयरी किसानों की आर्थिक कठिनाइयों को देखते हुए ऐसा करने का निर्णय किया गया है। मिल्मा ने इससे पहले तीन साल पूर्व 2019 में दूध की कीमतों में चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। मणि के हवाले से जारी यहां बयान में कहा गया है कि उस समय अतिरिक्त राशि का 83.75 प्रतिशत (3.35 रुपये) किसानों को मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अनुपात इस बार भी जारी रहेगा। अर्थात, छह रुपये में से 5.025 रुपये किसानों को मिलेंगे।’’ इससे पहले मिल्मा ने विशेषज्ञों की एक समिति गठित की थी, जिसने पिछले सप्ताह अपनी सिफारिश में कहा था कि किसानों को प्रति लीटर 8.57 रुपये का घाटा हो रहा है। इसके बाद यह कदम उठाया गया है।

कर्नाटक में दूध, दही की कीमतों में दो रुपये की बढ़ोतरी

कर्नाटक दुग्ध संघ (केएमएफ) ने नंदिनी ब्रांड के दूध (प्रति लीटर) और दही (प्रति किलो) की कीमतों में दो रुपये की वृद्धि की घोषणा की है। नई कीमतें आज से प्रभावी हुई। केएमएफ के प्रबंध निदेशक ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि स्पेशल दूध, शुभम, समृद्धि और संतृप्ति और दही समेत दूध की नौ किस्मों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

प्रबंध निदेशक के अनुसार डबल टोंड दूध की कीमत अब 38 रुपये, टोंड दूध 39 रुपये, होमोजिनाइज्ड टोंड दूध 40 रुपये, होमोजिनाइज्ड गाय का दूध 44 रुपये, विशेष दूध 45 रुपये, शुभम दूध 45 रुपये, समृद्धि दूध 50 रुपये और संतृप्ति दूध का भाव 52 रुपये प्रति लीटर होगा। नंदिनी दही की कीमत 47 रुपये होगी।

मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध एक रुपये, टोकन दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ

मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध का दाम एक रुपये प्रति लीटर और टोकन वाले दूध का दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है। नई दरें सोमवार से लागू हो गई। मदर डेयरी ने कहा कि लागत बढ़ने के चलते उसने यह वृद्धि की है। दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की आपूर्ति करने वाली मदर डेयरी ने इस साल दूध की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी की है।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध के दाम एक रुपये बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर कर दिए हैं। हालांकि, आधा लीटर के पैक में बिकने वाले फुल क्रीम दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टोकन वाले दूध की कीमत सोमवार से 50 रुपये प्रति लीटर होगी।

अभी यह 48 रुपये प्रति लीटर की दर से बिकता है। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी घरेलू बजट को प्रभावित करेगी, क्योंकि इस वक्त खाद्य मुद्रास्फीति पहले ही काफी अधिक है। मदर डेयरी ने कीमतों में बढ़ोतरी के लिए डेयरी किसानों से कच्चे दूध की खरीद लागत में बढ़ोतरी को जिम्मेदार ठहराया। 

टॅग्स :केरलअमूल डेयरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?