लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक ट्रक चालक हड़तालः ईंधन कीमतों में वृद्धि और टोल मुद्दों पर चक्का जाम?, टोल प्लाजा पर चालकों के साथ उत्पीड़न, जानें मांगें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2025 12:25 IST

Karnataka truck drivers strike:  ‘फेडरेशन ऑफ कर्नाटक स्टेट लॉरी ओनर्स एंड एजेंट्स एसोसिएशन’ (एफओकेएसएलओएए) ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और टोल प्लाजा पर कथित उत्पीड़न की निंदा करते हुए यह हड़ताल शुरू की है।

Open in App
ठळक मुद्देहड़ताल शुरू होने के कारण ट्रक सड़कों से नदारद हैं।ट्रक चालकों को हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। मांग करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है।

बेंगलुरुः कर्नाटक में ट्रक चालकों के एक प्रमुख संघ ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि और टोल संबंधी मुद्दों के खिलाफ सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे कर्नाटक में और राज्य के बाहर माल परिवहन करने वाले ट्रकों का परिचालन ठप हो गया है। ‘फेडरेशन ऑफ कर्नाटक स्टेट लॉरी ओनर्स एंड एजेंट्स एसोसिएशन’ (एफओकेएसएलओएए) ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और टोल प्लाजा पर कथित उत्पीड़न की निंदा करते हुए यह हड़ताल शुरू की है। हड़ताल शुरू होने के कारण ट्रक सड़कों से नदारद हैं।

 

ट्रक चालकों की हड़ताल से राज्य में आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं, जिसके परिणामस्वरूप आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। ‘ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस’ के अध्यक्ष हरीश सभरवाल ने बताया कि शुरुआती प्रतिक्रिया से पता चलता है कि आंदोलन सफल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि न तो भारत के किसी भी हिस्से से ट्रक कर्नाटक में प्रवेश करेंगे और न ही राज्य से ट्रक बाहर जाएंगे। एफओकेएसएलओएए के मानद महासचिव सोमसुंदरम बालन ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने उनकी शिकायतों के समाधान के लिए उनके अनुरोधों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

जिसके कारण ट्रक चालकों को हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। एसोसिएशन ने राज्य में सड़क परिवहन क्षेत्र के सामने आने वाले महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को हल करने की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम