लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनावः BJP की बढ़त से शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में दिखा भारी उछाल

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 15, 2018 10:22 IST

सोमवार को सेंसेक्स बाजार ने शुरुआती लाभ गंवाते हुए 21 अंक की बढ़ते के साथ 35,556.71 अंक पर बंद हुआ। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले निवेशकों ने सतर्कता का रुख अपनाया था। 

Open in App

मुंबई, 15 मईः कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को जारी है। जैसे-जैसे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बढ़त बनाई है वैसे-वैसे  बंबई शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ी है। सुबह शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला और खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 35 हजार 965 के स्तर तक पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स स्थिर रहा ता। 

सोमवार को सेंसेक्स बाजार ने शुरुआती लाभ गंवाते हुए 21 अंक की बढ़ते के साथ 35,556.71 अंक पर बंद हुआ। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले निवेशकों ने सतर्कता का रुख अपनाया था। 

ब्रोकरों का कहना था कि वृहद आर्थिक आंकड़ों का भी आकर्षण बाजार में नहीं देखा गया। कर्नाटक चुनाव के नतीजे मंगलवार को आएंगे। ज्यादातर एग्जिट नतीजों में सत्ताधारी कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा संघर्ष होने की संभावना जताई गई है।

इस बीच, अप्रैल मे थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति बढ़कर 3.18 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। वहीं, मार्च महीने की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर घटकर पांच महीने के निचले स्तर 4.4 प्रतिशत पर आ गई। इसके आंकड़े शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आए थे। 

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार को मजबूत रुख के साथ 35,555.83 अंक पर खुला और एशियाई बाजारों के सकारात्मक संकेतों से 35,642.72 अंक तक गया। हालांकि , बीच बीच में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से अंत में सेंसेक्स 20.92 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,556.71 अंक पर बंद हुआ।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावसेंसेक्सशेयर बाजारनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम