लाइव न्यूज़ :

जेएसडब्ल्यू स्टील ने एमएसएमई की मदद के लिए वेबसाइट शुरू की

By भाषा | Updated: November 24, 2020 13:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर जेएसडब्ल्यू स्टील ने सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपकमों (एमएसएमई) पर केंद्रित वेबसाइट शुरू की है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस वेबसाइट के जरिये एमएसएमई कम मात्रा में भी इस्पात की खरीद कर सकेंगे।

जेएसडब्ल्यू स्टील के निदेशक-वाणिज्यिक विपणन एवं कॉरपोरेट रणनीति जयंत आचार्य ने कहा कि सामान्य रूप से एमएसएमई छोटी कंपनियां होती हैं, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए विभिन्न उत्पादों का उत्पादन करती हैं। उचित मूल्य और समय पर आपूर्ति से उन्हें प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी।

आचार्य ने कहा कि इसी मकसद से जेएसडब्ल्यू स्टील ने एमएसएमई के लिए यह वेबसाइट शुरू की है। ‘‘हम एमएसएमई को इस पर पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिससे हम उनकी जरूरतों को समझ सकेंगे।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी अपने इस्पात उत्पादों पर तरजीही मूल्य के जरिये एमएसएमई की मदद कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में एमएसएमई की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत है। इसे 2024-25 तक 50 प्रतिशत करने का लक्ष्य है।

देश में छह करोड़ से अधिक एमएसएमई इकाइयां हैं। इनमें काफी इंजीनियरिंग निर्यातक हैं।

आचार्य ने कहा कि 2019-20 में इंजीनियरिंग निर्यात 76 अरब डॉलर था। सरकार का लक्ष्य 2024-25 तक इसे दोगुना कर 150 अरब डॉलर तक पहुंचाने का है। ‘‘जेएसडब्ल्यू स्टील एमएसएमई के योगदान को बढ़ाने में भागीदारी करना चाहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम