लाइव न्यूज़ :

जेएसपीएल का इस्पात उत्पादन अगस्त में छह प्रतिशत बढ़ा, बिक्री में चार प्रतिशत की वृद्धि

By भाषा | Updated: September 7, 2021 14:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर इस्पात कंपनी जिंदल स्टील एंड पावर लि. (जेएसपीएल) का इस्पात उत्पादन अगस्त में सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 6.6 लाख टन हो गया। इस दौरान कंपनी की बिक्री भी सालाना आधार पर चार प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 7.1 लाख टन पर पहुंच गई।

कंपनी ने बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि अगस्त में मानसून की वजह से निर्माण गतिविधियों में सुस्ती के बावजूद कंपनी की बिक्री और उत्पादन मजबूत रहा है।

जेएसपीएल के प्रबंध निदेशक वी आर शर्मा ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि मानसून का सीजन बीतने के बाद घरेलू मांग में तेजी आएगी। भारत सरकार बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को प्रोत्साहन दे रही है। इससे इस्पात कंपनियों को वृद्धि की रफ्तार को कायम रखने में मदद मिलेगी।

ओ पी जिंदल समूह की कंपनी जेएसपीएल इस्पात, बिजली और खनन क्षेत्रों में कार्य करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब