लाइव न्यूज़ :

जेएसपीएल का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में कई गुना बढ़कर 1,900 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: May 12, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली 12 मई जिंदल स्टील एंड पावर लि. (जेएसपीएल) ने बुधवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा कई गुना बढ़कर 1,900.51 करोड़ रुपये हो गया। इसका मुख्य कारण आय में बढ़ोतरी है।

जेएसपीएल ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को बताया कि कंपनी ने पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में 82.13 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च 2021 के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,903.59 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 6,819.73 करोड़ रुपये थी।

मार्च 2021 तिमाही में जेएसपीएल का कुल खर्च 8,082.92 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 6,603.65 करोड़ रुपये था।

जेएसपीएल ओपी जिंदल समूह की कंपनी है जो इस्पात, बिजली, खनन और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुडी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?