लाइव न्यूज़ :

जेके सीमेंट पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपने कारोबार का विस्तार करेगी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:47 IST

Open in App

निजी क्षेत्र की सीमेंट कंपनी जे के सीमेंट ने बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपने कारोबार का विस्तार करने की घोषणा की। कंपनी ने बुधवार को कहा कि वह कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, फतेहपुर तथा जालौन के आस-पास के क्षेत्रों में अपने कारोबार का विस्तार करते हुए नये डीलरशिप केंद्र खोलेगी। जे के सीमेंट की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में अगले दो साल के दौरान 20 लाख टन क्षमता का सीमेंट कारखाना भी लगायेगी। हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में अधिक ब्यौरा नहीं दिया। जेके सीमेंट के उप-प्रबंधक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी माधवकृष्ण सिंघानिया ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के बाज़ार में अपार संभावनाएं है। यह उन राज्यों मे से एक है जिनकी जीडीपी विकास दर सबसे अधिक है। साथ ही यहा निर्माण गतिविधिया भी तेज़ी से हो रही हैं। यूपी में हमारी अब तक की यात्रा बेहतरीन रही है और हम राज्य के पश्चिमी एवं कुछ केन्द्रीय बाजारों में अपने आप को प्रतिस्पर्धी ब्राण्ड के रूप में स्थापित कर चुके है।’’ कंपनी की ग्रे सीमेंट की उत्पादन क्षमता फिलहाल 1.50 करोड़ टन है। उत्तर प्रदेश में उसके 850 विक्रेता डीलर है जबकि अब पूर्वी उत्तर प्रदेश में 600 से अधिक डीलर क्षेत्र में और जोड़े जायेंगे। कंपनी के राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में सीमेंट कारखाने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्रिकेटLSG vs CSK, IPL 2026 Score: 21 गेंद में फिफ्टी, अंशुल कंबोज पर लगातार 4 छक्के, लखनऊ में मार्श ने चेन्नई सुपरकिंग्स की हराया

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है