लाइव न्यूज़ :

रूपाला से मिले जितेंद्र सिंह; जम्मू-कश्मीर के लिए एकीकृत अरोमा डेयरी उद्यमिता का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला से मुलाकात की और किसानों की आय बढ़ाने के मकसद से जम्मू-कश्मीर के लिए एक एकीकृत अरोमा डेयरी उद्यमिता का प्रस्ताव रखा।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में पशुपालन के साथ-साथ डेयरी संसाधनों का प्रचुर भंडार है और सुझाव दिया कि इसे अरोमा मिशन के साथ प्रभावी ढंग से एकीकृत किया जा सकता है, जिसे वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा इस केंद्र शासित प्रदेश में पहले ही शुरु किया जा चुका है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सिंह के हवाले से एक बयान में कहा कि यह एकीकृत अरोमा डेयरी उद्यमिता का मार्ग प्रशस्त करेगा, जो टिकाऊ विकास, किसानों के लिए उनकी आय में वृद्धि और आजीविका के नए रास्ते खोलना सुनिश्चित करेगा।

सिंह ने कहा कि अरोमा मिशन - जिसे लोकप्रिय रूप से "लैवेंडर या बैंगनी क्रांति" के रूप में भी जाना जाता है - जम्मू-कश्मीर से शुरू हुआ है और उन किसानों के जीवन में बदलाव लाया है जो लैवेंडर उगाने, आकर्षक लाभ कमाने और अपने जीवन को बेहतर बनाने में सक्षम हैं।

उन्होंने कहा कि सीएसआईआर-आईआईआईएम के प्रयास प्रशंसनीय हैं क्योंकि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़ और राजौरी जिलों में यूरोप की मूल फसल को पेश किया है।

अरोमा मिशन, सीएसआईआर द्वारा किसानों की आजीविका में सुधार लाने के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप, शुरू किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम