लाइव न्यूज़ :

जियो ने 1,497 करोड़ रुपये में स्पेक्ट्रम खरीदने के लेकर एयरटेल के साथ किया समझौता

By भाषा | Updated: April 6, 2021 18:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल रिलायंस जियो ने मंगलवार को कहा कि उसने आंध्र प्रदेश, दिल्ली और मुंबई सर्किल में 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में कुछ स्पेक्ट्रम खरीदने को लेकर भारती एयरटेल के साथ समझौता किया है। यह सौदा करीब 1,497 करोड़ रुपये का है।

बयान के अनुसार रिलायंस जियो 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में आंध्र प्रदेश, दिल्ली और मुंबई में अतिरिक्त स्पेक्ट्रम का उपयोग कर अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दे सकेगी। इन तीनों सर्किल में रिलायंस जियो के पास कुल 7.5 मेगाहर्ट्ज अतिरिक्त स्पेक्ट्रम उपलब्ध होगा।

जियो के अनुसार यह समझौता दूरसंचार विभाग द्वारा जारी स्पेक्ट्रम कारोबार के दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया है। समझौता नियामकीय मंजूरी पर निर्भर है।

एयरटेल ने भी अलग से बयान में इस समझौते की पुष्टि करते हुए कहा कि इसके तहत कंपनी को अतिरिक्त स्पेक्ट्रम देने के एवज में जियो से 1,037.6 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा जियो स्पेक्ट्रम को लेकर 459 करोड़ रुपये का भुगतान बाद में करेगी जो सौदा संबंधित समायोजन पर निर्भर है।

कंपनी के अनुसार इस समझौते के तहत जियो को एयरटेल के 800 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम में उपयोग के अधिकार के तहत आंध्र प्रदेश में 3.75 मेगाहर्ट्ज, दिल्ली में 1.25 मेगाहर्ट्ज और मुंबई में 2.50 मेगाहर्ट्ज हस्तातंरित किये जाएंगे।

जियो के अनुसार नये स्पेक्ट्रम के जुड़ने के साथ ही रिलायंस जियो का बुनियादी ढांचा और नेटवर्क क्षमता और बेहतर होगी।

बयान में कहा गया है कि स्पेक्ट्रम के उपयोग के लिए हुए समझौते के बाद रिलायंस जियो के पास मुंबई सर्किल के 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में 2X15 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम तथा आंध्र प्रदेश और दिल्ली सर्किल में 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में 2X10 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम उपलब्ध होंगे। इससे इन सर्किलों में ग्राहक सेवाओं को और मजबूत किया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई