लाइव न्यूज़ :

नौ सड़क और रेल ओवर-ब्रिज की नींव, 3800 करोड़ रुपये की लागत, गडकरी ने कहा-विकास होगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2023 21:09 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड में और भी कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी। 

Open in App
ठळक मुद्दे3,800 करोड़ रुपये से अधिक के नौ सड़क और रेल ओवर-ब्रिज की नींव रखी। 13,296 करोड़ रुपये की कुल 31 परियोजनाओं को शुरू करने के लिए तैयार हैं। 21 परियोजनाएं राज्य की राजधानी रांची से संबंधित हैं, जिस पर 9,453 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

जमशेदपुरः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र 2024 तक झारखंड में सड़कों के विकास और निवेश आकर्षित करने के लिए दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने यहां 3,800 करोड़ रुपये से अधिक के नौ सड़क और रेल ओवर-ब्रिज की नींव रखी।

 

वह 13,296 करोड़ रुपये की कुल 31 परियोजनाओं को शुरू करने के लिए तैयार हैं। इनमें से 21 परियोजनाएं राज्य की राजधानी रांची से संबंधित हैं, जिस पर 9,453 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गडकरी ने 10 किलोमीटर लंबे ‘डबल-डेकर’ कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करने के तुरंत बाद गोपाल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “सड़कों के विकास से उद्योग आएंगे, खनन क्षेत्र का अंतत: विकास होगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।”

गडकरी ने लंबे समय से इसके लिए दबाव बना रहे भाजपा सांसद विद्युत बरन महतो को बधाई देते हुए कहा, “मुझे देश की पहली ‘डबल-डेकर’ सड़क (एनएच 33 पर पारडीह काली मंदिर, डिमना चौक और बालीगुमा को जोड़ने वाली सड़क) का उद्घाटन करके बहुत खुशी हो रही है।”

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी के उस वाक्य को भी उद्धृत किया कि “अमेरिकी सड़कें इसलिए अच्छी नहीं हैं, क्योंकि अमेरिका अमीर है, बल्कि अमेरिकी सड़कें अच्छी हैं, इसलिए अमेरिका अमीर है”। उन्होंने कहा कि प्रचुर मात्रा में खनिज-भंडार और वनों से संपन्न झारखंड अब समतल सड़कों और बेहतर संपर्क का दावा कर सकता है।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय विकास में राज्य का योगदान बहुत अधिक है। यह देश को कोयले और लोहे की आपूर्ति करता है। यदि निवेश किया जाता है, तो रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जो बदले में गरीबी को भी कम करेगा।” इसके अलावा केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने राज्य में और भी कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी। 

टॅग्स :नितिन गडकरीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो