लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Cabinet: 5000000 महिला लाभार्थियों को तोहफा?, हर माह मिलेंगे 2,500 रुपये, वित्तीय सहायता बढ़ाकर 30,000 रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2024 21:53 IST

Jharkhand Cabinet: महिलाओं को प्रति वर्ष 25,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को 498 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।1,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति माह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दिसंबर 2024 से योजना की 50 लाख लाभार्थियों को प्रदान की जाएगी।

Jharkhand Cabinet: झारखंड मंत्रिमंडल ने महिलाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को वर्तमान 12,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति वर्ष करने को सोमवार को मंजूरी दे दी। राज्य सरकार ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना’ (जेएमएमएसवाई) के तहत महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये प्रदान करती है। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने मंईया सम्मान योजना के लाभार्थियों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को 1,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति माह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह सहायता दिसंबर 2024 से योजना की 50 लाख लाभार्थियों को प्रदान की जाएगी। इससे (राज्य पर) 9,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।’’ भाजपा ने सत्ता में आने पर राज्य की महिलाओं को प्रति वर्ष 25,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को 498 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर की गईं हैं। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। मुख्यमंत्री ने यहां ‘प्रोजेक्ट बिल्डिंग’ में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक अवसर है जब 498 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्त किया जा रहा है।

मैं उम्मीद करता हूं कि वे लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करेंगे।’’ उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर नियुक्त किए गए पांच कर्मियों - अनिता महतो, अंकिता उपाध्याय, संतोषी रजक, सिलवंती सोरेन और मोहम्मद रबीउल इस्लाम को प्रतीकात्मक नियुक्ति पत्र सौंपे। सोरेन ने इस बात पर जोर दिया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी को छोड़कर ऐसा कोई महीना नहीं बीता जब मौजूदा प्रशासन के तहत नियुक्ति पत्र वितरित न किए गए हों। उन्होंने कहा कि यह नवीनतम भर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के जारी प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण कड़ी है।

सोरेन ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त अधिकारी अपने कर्तव्यों का पूरी लगन से पालन करेंगे, खासकर राज्य के दूरदराज के इलाकों में, जहां चुनौतीपूर्ण भौगोलिक स्थिति के कारण अक्सर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव रहता है। उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री ने विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए जारी प्रयासों पर प्रकाश डाला और निजी संस्थाओं के साथ सहयोग का उल्लेख किया। सोरेन ने कहा, “हाल ही में हमने अपोलो अस्पताल की आधारशिला रखी। इसके अलावा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा इटकी में एक विश्वस्तरीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है।

मुझे विश्वास है कि जल्द ही यहां के निवासियों को उपचार के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि उन्हें झारखंड में ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।” उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार लाने तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए कदम उठाए गए हैं, जिनमें आपात स्थितियों के लिए किफायती एयर एम्बुलेंस सेवाएं शुरू करना भी शामिल है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने डिजिटल माध्यम से मुंबई में झारखंड भवन की आधारशिला रखी। आधिकारिक बयान के अनुसार, झारखंड भवन का निर्माण नवी मुंबई में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) पर निर्भर क्षेत्र के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 230/33 किलोवाट क्षमता के पकरी-बरवाडीह सबस्टेशन की आधारशिला भी रखी।

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनझारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित