लाइव न्यूज़ :

अब एलन मस्क नहीं रहे दुनिया के सबसे धनवान शख्स, इस बिजनेसमैन ने छोड़ा पीछे

By अनुराग आनंद | Updated: February 17, 2021 12:51 IST

जेफ बेजोस को पीछे छोड़कर एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स की कुर्सी पर बैठे थे। लेकिन, एक बार फिर से 191.2 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देजेफ बेजोस पिछले तीन साल से दुनिया के सबसे अमीर शख्स की कुर्सी पर थे, लेकिन पिछले माह उन्हें एलन मस्क ने पीछे कर दिया था। एक बार फिर से जेफ बेजोस ने 191.2 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ नंबर 1 बन गए हैं।

मुंबई: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क का समय काफी कम रहा है। करीब एक माह के समय अंतराल में ही एक बार फिर से मंगलवार को जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एक बार फिर से बन गए हैं। 

एनडीटीवी के मुताबिक, मंगलवार को टेस्ला कंपनी के शेयर में भारी गिरावट देखी गई है। इसी वजह से एक झटके में वह दुनिया के रईसों की लिस्ट में शीर्ष से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 19100 करोड़ डॉलर की है-

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस समय जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 19100 करोड़ डॉलर की है। शीर्ष 10 धनवानों की लिस्ट में इस समय कोई भारतीय नहीं है। मुकेश अंबानी भी इस लिस्ट से बाहर हो गए हैं। 

एलन मस्क की कुल दौलत 19000 करोड़ डॉलर है-

मंगलवार को टेस्ला कंपनी के शेयर में एक झटके में भारी गिरावट आया और 2.4 फीसदी टूटकर 796.22 डॉलर पर बंद हुआ। मस्क की संपत्ति में इस छोटे से झटके से करीब 4.58 अरब डॉलर की कमी आई। अब मस्क की कुल दौलत 19000 करोड़ डॉलर है और वह मामूली अंतर से दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

जानें हर एक सेकेंड में एलन मस्क की कमाई लगभग कितना है- 

बता दें कि एलन मस्क टेक जगत के सबसे नए अरबपति हैं जिन्होंने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। एलन मस्क अब तक आठ कंपनियों के फाउंडर रह चुके हैं जिनमें स्पेस एक्स, टेस्ला, हायपरलूप और बोरिंग कंपनी जैसी कंपनियां शामिल हैं। रिपोर्ट की मानें तो एलन मस्क हर सेकेंड के भीतर लगभग 67 लाख रुपये कमाते हैं। यह उनकी कुल संपत्ति व होने वाले आया आदि के आधार पर निकाला गया है।

टॅग्स :एलन मस्कजेफ बेजोसटेस्ला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका

कारोबार‘आधी भारतीय’ मेरी ‘पार्टनर’ शिवोन जिलिस?, एलन मस्क ने कहा-बच्चे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?