लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस महामारी के चलते जापान की अर्थव्यवस्था 5.1 प्रतिशत घटी

By भाषा | Updated: May 18, 2021 11:36 IST

Open in App

टोक्यो, 18 मई (एपी) कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को कम करने के लिए जारी सरकारी खर्च में कमी के चलते जापान की अर्थव्यवस्था जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में 5.1 प्रतिशत घट गई।

कैबिनेट कार्यालय के प्रारंभिक समायोजित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान घरेलू खपत 5.6 प्रतिशत की वार्षिक दर से घटी, जबकि सरकारी खर्च में 6.9 प्रतिशत की गिरावट आई।

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जापान के ज्यादातर हिस्से में इस दौरान आपातकाल जैसी स्थिति रही, जहां भीड़ को इकट्ठा होने से रोकने के लिए कई प्रतिबंध लगाए गए थे।

इसके बावजूद विकसित देशों में सबसे धीमी रफ्तार से टीकाकरण के बीच जापान में कोविड-19 से बीमारियां और मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। जापान की सिर्फ चार प्रतिशत आबादी को कोविड-19 का कम से कम एक टीका लगा है।

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था इससे पहले पिछली दो तिमाहियों में वृद्धि हासिल करने में कामयाब रही थी और धीरे-धीरे महामारी से हुए नुकसान से उबर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब