लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी की यात्रा में वृद्धि खुशी तो नहीं दे पाई पर आंकड़ों ने चेहरे पर मुस्कान जरूर ला दी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 2, 2024 16:07 IST

वर्ष 2011 में वैष्णो देवी की यात्रा में 1.01 करोड़ तथा 2012 में 1.04 करोड़ श्रद्धालुओं ने शामिल होकर नया रिकार्ड बनाया था। जानकारी के लिए वर्ष 1950 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्रतिवर्ष इस यात्रा में 3000 लोग ही शामिल हुआ करते थे।

Open in App

श्रीनगर: वैष्णो देवी की यात्रा में इस बार वृद्धि हुई है। वृद्धि ज्यादा अधिक तो नहीं है लेकिन इसने श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ ही कटड़ा के व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला दी है। हालांकि, मामूली वृद्धि वो खुशी नहीं दे पाई है जिसकी चाहत सभी को थी।दस साल के बाद जारी वर्ष में वैष्णो देवी की यात्रा में नया रिकार्ड कायम हुआ है।

वर्ष 2023 में 95.20 लाख श्रद्धालु आए हैं। जबकि वर्ष 2022 में 93.23 लाख। अर्थात वष्र 2023 में 1.97 लाख की मामूली वृद्धि हुई है। आस एक करोड़ श्रद्धालुओं के आने की थी। इतना जरूर था कि वर्ष 2023 में आने वालों ने वर्ष 2013 का रिकार्ड 26 दिसम्बर को ही तोड़ दिया था जब 93.24 लाख श्रद्धालु आए थे।

वहीं, वर्ष 2016 में यात्रा का आंकड़ा 7723721 रहा था। लेकिन वर्ष 2023 में कश्मीर में शांति के लौट आने के दावों के बावजूद बेखौफ श्रद्धालु लगातार वैष्णो देवी भवन पहुंचते रहे पर वह कोई नया रिकार्ड स्थापित नहीं कर पाए और न ही वे वर्ष 2012 का रिकार्ड तोड़ पाए जब 1.04 करोड़ श्रद्धालु आए थे।

वर्ष 2022 के मुकाबले साल 2023 में  करीब 1.97 लाख अधिक श्रद्धालु ही वैष्णो देवी भवन पहुंचे हैं। नववर्ष के आगमन को लेकर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर प्रदेश के उपराज्यपाल व श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा ने श्राइन बोर्ड अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे श्रद्धालुओं के लिए बिजली, पानी के साथ ही भवन तथा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवा और अन्य प्रकार की सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

स्पष्ट शब्दों में कहें तो पिछले कई सालों से वैष्णो देवी आने वालों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही थी। हालांकि नार्मल रूटीन में 20 से 25 हजार श्रद्धालु प्रतिदिन वैष्णो देवी की यात्रा में शामिल होते रहे हैं पर यह आंकड़ा न ही श्राइन बोर्ड को खुशी दे पा रहा था और न ही उन लोगों को जिनकी रोजी रोटी यात्रा से जुड़ी हुई है।

यात्रा में कमी आने से न सिर्फ कटड़ा के व्यापारी ही प्रभावित हुए हैं बल्कि जम्मू के व्यापारियों का भी तेल निकल रहा था। और सर्दियों में यह आंकड़ा घट कर 8 से 10 हजार तक ही पहुंच जाता रहा है।

वर्ष 2011 में वैष्णो देवी की यात्रा में 1.01 करोड़ तथा 2012 में 1.04 करोड़ श्रद्धालुओं ने शामिल होकर नया रिकार्ड बनाया था। जानकारी के लिए वर्ष 1950 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्रतिवर्ष इस यात्रा में 3000 लोग ही शामिल हुआ करते थे।

हालांकि इस बार श्राइन बोर्ड को उम्मीद थी कि यात्रा सवा करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी पर अब उसे इतनी वृद्धि से ही संतोष करना पड़ रहा है।

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम