लाइव न्यूज़ :

जेट की कई उड़ानें की रद्द, सुरेश प्रभु ने नागर विमानन सचिव को जेट एयरवेज के मुद्दों की समीक्षा के दिए निर्देश

By भाषा | Updated: April 12, 2019 13:58 IST

नकदी की समस्या से जूझ रहे जेट एयरवेज ने बृहस्पतिवार को पूर्व और पूर्वोत्तर क्षेत्रों के लिए अपनी उड़ानें बंद कर दीं। उसने एक दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय सेवाएं भी निलंबित कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देनागर विमानन मंत्रालय के सचिव को जेट एयरवेज से संबंधित मुद्दों की समीक्षा करने का निर्देश दिया। केवल उड़ानें रद्द होने से एयरलाइन पर यात्रियों का 3,500 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया हो गया है।

नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खरोला को जेट एयरवेज से संबंधित मुद्दों की समीक्षा करने का शुक्रवार को निर्देश दिया। जेट एयरवेज इस समय 10 से भी कम विमानों का संचालन कर रहा है। प्रभु ने सुबह ट्वीट किया, ‘‘नागर विमानन मंत्रालय के सचिव को जेट एयरवेज से संबंधित मुद्दों की समीक्षा करने का निर्देश दिया।

यात्रियों को होने वाली असुविधा कम करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।’’ उद्योग सूत्रों के अनुसार जेट एयरवेज शुक्रवार को केवल नौ विमानों दो बोइंग 737 और सात क्षेत्रीय जेट एटीआर का संचालन करेगा। एक सूत्र ने कहा, ‘‘जेट शुक्रवार को केवल नौ विमान का संचालन कर रहा है।’’

नकदी की समस्या से जूझ रहे जेट एयरवेज ने बृहस्पतिवार को पूर्व और पूर्वोत्तर क्षेत्रों के लिए अपनी उड़ानें बंद कर दीं। उसने एक दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय सेवाएं भी निलंबित कर दी है। इसके परिणामस्वरूप कई यात्री हवाईअड्डों पर फंस गए। सूत्रों ने बताया कि केवल उड़ानें रद्द होने से एयरलाइन पर यात्रियों का 3,500 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया हो गया है।

बृहस्पतिवार दोपहर तक एयरलाइन ने केवल 14 विमानों का संचालन किया। एक वक्त था जब जेट एयरवेज 123 विमानों का संचालन करता था। इस बीच, जेट एयरवेज पायलट संघ नेशनल एविएटर्स गिल्ड (नैग) ने बृहस्पतिवार देर रात अपने करीब 1,100 सदस्यों को भेजे संदेश में कहा कि अगर बकाया वेतन का भुगतान रविवार तक नहीं किया गया तो वह 15 अप्रैल से किसी विमान का संचालन नहीं करेगा। 

टॅग्स :जेट एयरवेज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतनहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन

कारोबारNaresh Goyal Latest News: सितंबर 2023 में अरेस्ट और मई 2024 में रिहा, दो माह की अंतरिम जमानत, 100000 रुपये का मुचलका भरा, पत्नी और खुद कैंसर से पीड़ित

कारोबारJet Airways: बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ने को तैयार, जालान कालरॉक समूह को हस्तांतरित करने को मंजूरी, एनसीएलटी ने दिया फैसला

भारत"मेरे लिए जेल में मरना बेहतर है", जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने जज से हाथ जोड़कर कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम