लाइव न्यूज़ :

ITR: फ्रीलांसर और सलाहकार कैसे भरे अपना इनकम टैक्स रिटर्न, यहां जानें अहम बातें

By अंजली चौहान | Updated: July 17, 2023 13:53 IST

फ्रीलांसरों और सलाहकारों के लिए समय पर आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए मुख्य सुझाव जो आपकी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में मदद कर सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली: आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख अब धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। इस समय जुलाई माह का तीसरा हफ्ता चल रहा है और महीने के अंत तक आईटीआर रिटर्न की डेट भी खत्म हो जाएगी ऐसे में समय से अपनी आयकर रिटर्न भरना जरूरी है।

31 जुलाई से पहले आयकर रिटर्न करने के लिए अब लोगों की भीड़ इकट्ठा होनी शुरू हो गई है और कई लोग तो इस काम के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) पर भरोसा करते हैं क्योंकि उन्हें स्वयं फाइल करना चुनौतीपूर्ण लगता है। हालाँकि, सभी करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया आसान है। 

फ्रीलांस और सलाहकारों के लिए प्रक्रिया 

जो लोग महीने में कंपनी से वेतन लेते हैं उनके लिए आयकर रिटर्न करना सबसे आसान होता है जिन्हें कम से कम स्टेप्स का सामना करना पड़ता है। हालांकि, मौजूदा वक्त में नियमित नौकरियों के बजाय फ्रीलांस या परामर्श कार्य चुनने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है।

इस कार्य संस्कृति के बढ़ने के साथ, ऐसे व्यक्तियों के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया अलग हो जाती है। अगर आपने फ्रीलांसर या सलाहकार के रूप में काम किया है तो हम आपके लिए आईटीआर भरने में आपकी मदद कर सकते हैं हमारे इस आर्टिकल में आपको कुछ जरूरी सलाह दी गई है जिसे पढ़कर आप यह काम आसानी से कर सकते हैं।

1- मानक कटौती और कर व्यवस्था: फ्रीलांसर और सलाहकार वेतनभोगी करदाताओं की तरह आईटीआर-1 या आईटीआर-2 फॉर्म दाखिल नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही वह 50,000 रुपये की मानक कटौती के लिए पात्र नहीं हैं क्योंकि उनकी आय वेतन से नहीं आती है। हालाँकि, आप अपने खर्चों के आधार पर अन्य कटौतियों का दावा कर सकते हैं।

जब आयकर स्लैब और दरों की बात आती है तो वे एक फ्रीलांसर या सलाहकार के रूप में आपके द्वारा साल भर में अर्जित की गई राशि से निर्धारित होते हैं। आप वेतनभोगी व्यक्तियों की तरह हर साल कर व्यवस्था नहीं बदल सकते। 

2- इनकम टैक्स की धारा 44ADA: फ्रीलांसरों और सलाहकारों के पास आयकर अधिनियम के तहत अनुमानित कराधान योजना चुनने का विकल्प होता है। व्यवसाय या पेशे से आय अर्जित करने वाले सलाहकार आयकर अधिनियम की धारा 44ADA के तहत अनुमानित योजना का विकल्प चुन सकते हैं।

यह योजना उन पेशेवरों के लिए लागू है जिन्होंने वर्ष 2022-23 के दौरान 50 लाख रुपये से कम कमाई की, जो अगले वर्ष बढ़कर 75 लाख रुपये हो जाएगी। ये पेशेवर अपनी कुल प्राप्तियों का 50% व्यावसायिक आय के रूप में घोषित कर सकते हैं, और कर की गणना तदनुसार की जाएगी।

हालांकि, अगर किसी सलाहकार की आय 50 लाख रुपये से अधिक है, तो भी वे धारा 44AD के तहत अनुमानित योजना का विकल्प चुन सकते हैं। इस योजना के लिए कुल प्राप्तियों की सीमा वर्तमान में 2 करोड़ रुपये है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये करने की तैयारी है। मगर कोई आय कमीशन, ब्रोकरेज या एजेंसी व्यवसाय से प्राप्त होती है तो इस लाभ का लाभ नहीं उठाया जा सकता है।

कौन सा आईटीआर फॉर्म चुनें?

पेशेवर आय वाले सलाहकारों को आईटीआर-3 फॉर्म भरना होगा। अगर आप अनुमानित योजना चुनते हैं तो आपको सरलीकृत ITR-4 फॉर्म भरना होगा। ऐसे में आपकी इनकम 50 लाख रुपये से अधिक है या आपको घाटे को आगे बढ़ाना है तो आपको आईटीआर 3 फॉर्म भरना होगा जिसमें लाभ, हानि और बैलेंस शीट की जानकारी देने के प्रावधान शामिल हैं।

फ्रीलांसरों के लिए समय सीमा

नियमित करदाताओं के समान, सलाहकारों और फ्रीलांसरों के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 31 जुलाई, 2023 है। हालांकि, अगर सलाहकार धारा 44AB के अनुसार ऑडिट आवश्यकता के अंतर्गत आता है, तो समय सीमा 31 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ जाती है। ऐसे मामलों में, सलाहकार को 30 सितंबर, 2023 तक टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करनी होगी।

टॅग्स :इनकम टैक्स रिटर्नमनीITRपर्सनल फाइनेंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?