लाइव न्यूज़ :

ITR Filing Last Date 2023-24: जल्दी कीजिए कुछ घंटे बाकी, जुर्माना से बचिए, टूटे कई रिकॉर्ड, 6.50 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल, जानें पिछले साल के आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2023 21:38 IST

ITR Filing Last Date 2023-24: विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘अबतक 6.50 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे जा चुके हैं। इनमें से 36.91 लाख आईटीआर आज शाम तक भरे गये हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्तिगत आयकरदाताओं और इकाइयों के लिये आयकर रिटर्न भरने की आज अंतिम तिथि है।खातों को ऑडिट कराने की जरूरत नहीं है।पिछले साल 31 जुलाई तक करीब 5.83 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे।

ITR Filing Last Date 2023-24: देश में 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए अबतक 6.50 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं। इसमें से शाम छह बजे तक 36.91 लाख आयकर रिटर्न सोमवार को भरे गये हैं। व्यक्तिगत आयकरदाताओं और इकाइयों के लिये आयकर रिटर्न भरने की आज अंतिम तिथि है।

आयकर विभाग ने कहा कि शाम छह बजे तक 1.78 करोड़ सफल ‘लॉगइन’ हुए हैं। विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘अबतक 6.50 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे जा चुके हैं। इनमें से 36.91 लाख आईटीआर आज शाम तक भरे गये हैं।’’ उन वेतनभोगी और इकाइयों के लिये आईटीआर भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई यानी सोमवार मध्य रात्रि तक है, जिनके खातों को ऑडिट कराने की जरूरत नहीं है।

पिछले साल 31 जुलाई तक करीब 5.83 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे। आईटीआर दाखिल करने में मदद के लिए आयकर विभाग की हेल्पडेसक और वेबसाइट पर चौबिसों घंटे सेवाएं उपलब्ध हैं। कर विशेषज्ञों का कहना है कि आईटीआर दाखिल करने वालों की संख्या में इजाफा नियमों के बेहतर अनुपालन और कर चोरी को रोकने के लिए राजस्व विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।

आयकर विभाग सूचना प्रौद्योगिकी तथा आंकड़ों के विश्लेषण उपकरणों का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल कर ऐसे मामलों का पता लगा रहा है जहां गड़बड़ी की अधिक आशंका है और ऐसे मामलों में कार्रवाई भी कर रहा है। जिन कंपनियों और लोगों के लिए अपने खातों का ऑडिट कराना आवश्यक है, उनके लिए वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है। वित्त वर्ष 2022-23 में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 20.33 प्रतिशत बढ़कर 19.68 लाख करोड़ रुपये रहा था।

टॅग्स :इनकम टैक्स रिटर्नITRआयकरआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

कारोबारटैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर; टैक्स फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म

कारोबारसावधान! बिना पैन कार्ड के अधूरे रह जाएंगे ये 7 वित्तीय काम, आज ही चेक करें लिस्ट

कारोबारIncome Tax 2026: क्या आप भी टैक्स स्लैब बदलने की सोच रहे हैं? फैसला लेने से पहले अपनी सैलरी का यह गणित समझें

कारोबारITR Filing 2026: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये कॉमन गलती? फॉर्म जमा करने से पहले जरूर पढ़ें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी