लाइव न्यूज़ :

ITR Filing 2024 Due Date live update: 26 जुलाई तक 50000000 आईटीआर, जल्दी कीजिए, केवल 4 दिन बाकी, क्या आयकर रिटर्न की समय सीमा 31 जुलाई से आगे बढ़ाई जाएगी?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 27, 2024 18:22 IST

ITR Filing 2024 Due Date live update: आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाने के संबंध में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देITR Filing 2024 Due Date live update: समय सीमा से पहले अपना आयकर रिटर्न दाखिल करने का आग्रह कर रहा है। ITR Filing 2024 Due Date live update:  26 जुलाई तक 5 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं।ITR Filing 2024 Due Date live update: पिछले वर्षों में देखे गए रुझानों के आधार पर इस वर्ष यह संख्या लगभग 10% बढ़ जाएगी।

ITR Filing 2024 Due Date live update: करोड़ों करदाताओं को राहत की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आईटीआर दाखिल करने की नियत तारीख 31 जुलाई, 2024 है। इस तरह से देखा जाए तो रिटर्न दाखिल करने में केवव 4 दिन बाकी है। 31 जुलाई को रात 12 बजे से पहले आप अपना रिटर्न भर कर राहत की सांस ले लें। करदाता को उम्मीद है कि आयकर विभाग विभिन्न कारणों से आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा बढ़ा देगा। आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग के पीछे एक वैध कारण आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर गंभीर तकनीकी गड़बड़ियां हैं, जिसके कारण करदाता कई प्रयासों के बावजूद अपना रिटर्न दाखिल करने में असमर्थ हैं। हालांकि, आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाने के संबंध में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कर विभाग लगातार ईमेल और मैसेज के जरिए करदाताओं से समय सीमा से पहले अपना आयकर रिटर्न दाखिल करने का आग्रह कर रहा है। आयकर विभाग ने अपने सोशल मीडिया एक्स के हैंडल पर पोस्ट किया है कि  यदि आपने अभी तक अपना आईटीआर दाखिल नहीं किया है तो दाखिल करना याद रखें। 26 जुलाई तक 5 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं।

यह मील का पत्थर पिछले वर्ष की तुलना में एक दिन पहले हासिल किया गया, जो करदाताओं की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया का संकेत देता है। पिछले साल 31 जुलाई तक 6.77 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे। कर विशेषज्ञों को उम्मीद है कि पिछले वर्षों में देखे गए रुझानों के आधार पर इस वर्ष यह संख्या लगभग 10% बढ़ जाएगी।

आकलन वर्ष 2024-25 के लिए आयकर दाखिल करने वालों की संख्या 31 जुलाई तक 7.5 करोड़ तक पहुंच सकती है। आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा से 4 दिन शेष रहने पर लगभग 2.5 करोड़ करदाताओं द्वारा 31 जुलाई तक अपना रिटर्न दाखिल करने की उम्मीद है। 

टॅग्स :ITRआयकर विभागincome tax department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स