लाइव न्यूज़ :

ITC चेयरमैन ने कॉरपोरेट टैक्स में कमी को बताया भविष्य के लिए अमृत

By भाषा | Updated: September 22, 2019 06:15 IST

आईटीसी के चेयरमैन संजीव पुरी ने कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था को वृद्धि का एक नया आयाम देने के लिये उठाया गया यह दूरगामी, निर्णायक और बड़ा कदम है। यह निवेश, उपभोग और रोजगार के चक्र को तेज कर सकता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देआईटीसी के चेयरमैन ने होटल कमरे के किराये पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कम करने के सरकार के निर्णय का भी स्वागत किया।पुरी ने कहा, ‘‘हॉस्पिटलिटी क्षेत्र के लिये जीएसटी दर कम करने का कदम सराहनीय है।

आईटीसी के चेयरमैन संजीव पुरी ने कॉरपोरेट कर दर में कटौती तथा अन्य मुख्य सुधारों को निर्णायक एवं बड़ा कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि ये उपाय भारत को वैश्विक स्तर पर विनिर्माण का प्रतिस्पर्धी केंद्र बनाएंगे। 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पुरी ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत दायरा बढ़ाने की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे विज्ञान, प्रौद्योगिकी, आभियांत्रिकी और दवा के क्षेत्र में शोध एवं विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह एक शानदार कदम है और इसमें नवोन्मेष को तेज करने की क्षमता है, जो कि भविष्य की वृद्धि के लिये अमृत के समान है। 

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था को वृद्धि का एक नया आयाम देने के लिये उठाया गया यह दूरगामी, निर्णायक और बड़ा कदम है। यह निवेश, उपभोग और रोजगार के चक्र को तेज कर सकता है।’’ 

उन्होंने होटल कमरे के किराये पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कम करने के सरकार के निर्णय का भी स्वागत किया। पुरी ने कहा, ‘‘हॉस्पिटलिटी क्षेत्र के लिये जीएसटी दर कम करने का कदम सराहनीय है। यह पर्यटन क्षेत्र की प्रतिस्पर्धिता को बढ़ाएगा और आगे की वृद्धि का रास्ता तैयार करेगा। यह रोजगार सृजन में भी सहायक साबित होगा।’’

टॅग्स :जीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम