लाइव न्यूज़ :

ऐसे बैंक खाते जिन्हें आप नहीं करते इस्तेमाल तो कर दें बंद, वरना हो सकता है नुकसान

By राहुल मिश्रा | Updated: December 14, 2017 14:23 IST

अब अगर आपके पास भी ऐसे खाते हैं जिन्हें आप अपने लेन-देन में इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो यह खबर आपको सावधान करने वाली है।

Open in App

हम में से कई लोग अपनी रकम के लेन-देन के लिए एक से अधिक बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अमूमन हमें यह देखने को मिलता है कि खाता धारक कुछ दिनों के बाद उन बैंक खातों का इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं।

अब अगर आपके पास भी ऐसे खाते हैं जिन्हें आप अपने लेन-देन में इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो यह खबर आपको सावधान करने वाली है। आप अपने ऐसे खातों को जल्द से जल्द बंद करवा लें। अगर आप ऐसा करते हैं तो कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस्तेमाल न होने वाले खातों को बंद कराने के क्या-क्या हैं फायदे?

भरना पड़ता है जुर्माना

जब आप ऐसे खातों का इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं तो बैंक ही आपसे इसकी भरपाई कराती है क्योंकि कई बैंक अपने नियमों के तहत न्यूनतम बैलेंस न होने की स्थिति में खाता धारकों पर जुर्माना लगाते हैं, जिससे कि पर्याप्त रकम न होने पर आपको बैंक चार्ज भरना पड़ता है।

क्रेडिट स्कोर होगा खराब

एक से अधिक निष्क्रिय खाते होने से आपके क्रेडिट स्कोर पर भी इसका खराब असर पड़ता है। खाते में न्यूनतम बैलेंस मेनटेन नहीं होने से क्रेडिट स्कोर खराब होता है। अब अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है तो इसका असर उस वक्त देखने को मिलेगा जब आप बैंक के पास लोन के लिए जाएंगे। बैंक से लोन मिलेगा या नहीं यह आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है। 

सुरक्षा का दृष्टिकोण

एक से अधिक बैंकों में अकाउंट होना सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी बिलकुल सही नहीं है। आप अपने हर बैंक अकाउंट के संचालन के लिए इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं। लिहाजा सभी का पासवर्ड याद रखना बेहद मुश्किल होता है।

टॅग्स :बैंक अकाउंटबैंकिंग सेक्टरबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदीसेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां