लाइव न्यूज़ :

पहले दिन आईआरएफसी के आईपीओ को मिला 65 प्रतिशत अभिदान

By भाषा | Updated: January 18, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को पहले दिन 65 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस पेशकश पर 1,24,75,05,993 शेयरों के मुकाबले 80,89,30,700 शेयरों के लिये बोली प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के लिये आरक्षित श्रेणी को नौ प्रतिशत और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों को 1.25 गुना सब्सक्राइब किया गया।

कंपनी का यह आईपीओ 178.20 करोड़ शेयरों का है, जिसमें 118.80 करोड़ शेयरों का नया इश्यू और 59.40 करोड़ शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है। इस आईपीओ के लिये मूल्य का दायरा प्रति शेयर 25-26 रुपये तय किया गया है।

कंपनी को आईपीओ से 4,633 करोड़ रुपये प्राप्त होने की उम्मीद है। आईआरएफसी ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 1,398 करोड़ रुपये जुटाये थे।

डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स आईपीओ के प्रबंधक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब