लाइव न्यूज़ :

बीमा वाहक को लेकर इरडा ने मसौदा दिशानिर्देश जारी किया, ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने का लक्ष्य, जानें मसौदे की मुख्य बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2023 21:48 IST

कॉरपोरेट बीमा वाहक कानूनी व्यक्ति होंगे जो संबंधित कानूनों के अनुसार पंजीकृत होंगे और बीमा कंपनी की तरफ से नियुक्त किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्तिगत बीमा वाहक बीमा कंपनी या कॉरपोरेट बीमा वाहक की तरफ से नियुक्त कोई भी व्यक्ति हो सकता है।बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने मसौदे पर 22 जून तक संबंधित पक्षों से सुझाव देने को कहा है।केवाईसी और मनी लांड्रिंग निरोधक नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगी।

नई दिल्लीः नियामक इरडा ने बृहस्पतिवार को बीमा वाहकों के लिये मसौदा दिशानिर्देश जारी किया। बीमा वाहक का मकसद ग्राम पंचायतों तक बीमा पहुंचाने और उसके बारे में जागरूक करने के लिये अलग से वितरण चैनल स्थापित करना है। दिशानिर्देश में वितरण चैनल के लिये कॉरपोरेट बीमा वाहक और व्यक्तिगत बीमा वाहक का प्रस्ताव किया गया है।

 

कॉरपोरेट बीमा वाहक कानूनी व्यक्ति होंगे जो संबंधित कानूनों के अनुसार पंजीकृत होंगे और बीमा कंपनी की तरफ से नियुक्त किए जाएंगे। व्यक्तिगत बीमा वाहक बीमा कंपनी या कॉरपोरेट बीमा वाहक की तरफ से नियुक्त कोई भी व्यक्ति हो सकता है।

कॉरपोरेट और व्यक्तिगत दोनों बीमा वाहक प्रस्ताव के बारे में जानकारी और केवाईसी (अपने ग्राहक को जानों) दस्तावेजों और दावों से संबंधित सेवाओं के मामले में समन्वय जैसे कार्य के लिये अधिकृत होंगे। बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने मसौदे पर 22 जून तक संबंधित पक्षों से सुझाव देने को कहा है।

इसमें कहा गया है, ‘‘प्रत्येक बीमा कंपनी व्यक्तिगत बीमा वाहक और कॉरपोरेट बीमा वाहक के माध्यम से प्राप्त नीतियों के संबंध में केवाईसी और मनी लांड्रिंग निरोधक नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगी।’’

मसौदे के अनुसार प्रत्येक बीमाकर्ता को संभावित या पॉलिसीधारकों के लिये प्रीमियम भुगतान को लेकर वैकल्पिक तरीके उपलब्ध कराने होंगे। इरडा ने कहा कि बीमा वाहक का उद्देश्य ग्राम पंचायतों तक बीमा पहुंचाने और उसके बारे में जागरूक करने के लिये अलग से वितरण चैनल स्थापित करना है। इससे देश में हर जगह बीमा की पहुंच बेहतर होगी।

टॅग्स :भारत सरकारRoad Transportनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां