लाइव न्यूज़ :

IPL प्रसारण अधिकारों के लिए बड़ी बोली लगा सकते हैं मुकेश अंबानी, जेफ बेजोस की अमेजन भी मैदान में

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 10, 2022 10:55 IST

12 जून को इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में मुकेश अंबानी की रिलायंस और जेफ बेजोस की अमेजन के शीर्ष दो दावेदार होने की उम्मीद है। मामले से परिचित लोगों के अनुसार, दोनों कंपनियां जीत सुनिश्चित करने के लिए आक्रामक गेम प्लान तैयार कर रही हैं। आईपीएल के मीडिया राइट्स की नीलामी प्रक्रिया में वॉल्ट डिजनी और सोनी ग्रुप कॉर्प के शामिल होने की उम्मीद है। 

Open in App
ठळक मुद्देवॉल्ट डिजनी के मीडिया राइट इस साल समाप्त हुए हैं। मामले से परिचित लोगों ने कहा कि 2021 के मध्य से 65 वर्षीय अंबानी अनुभवी अधिकारियों की पहचान कर रहे हैं और उन्हें काम पर रख रहे हैं।

नई दिल्ली: दुनिया के दो सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस और मुकेश अंबानी एक और भिड़ंत के लिए तैयार हैं। इस बार भारत की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग आईपीएल (IPL) के मीडिया राइट्स को लेकर दोनों के बीच लड़ाई है। आईपीएल को 60 करोड़ से ज्यादा लोग देखते हैं और इसकी ब्रांड वैल्यू लगभग 6 बिलियन डॉलर है।

बिजनेस स्टैण्डर्ड के मुताबिक, 12 जून को इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में मुकेश अंबानी की रिलायंस और जेफ बेजोस की अमेजन के शीर्ष दो दावेदार होने की उम्मीद है। मामले से परिचित लोगों के अनुसार, दोनों कंपनियां जीत सुनिश्चित करने के लिए आक्रामक गेम प्लान तैयार कर रही हैं। आईपीएल के मीडिया राइट्स की नीलामी प्रक्रिया में वॉल्ट डिजनी और सोनी ग्रुप कॉर्प के शामिल होने की उम्मीद है। 

बता दें कि वॉल्ट डिजनी के मीडिया राइट इस साल समाप्त हुए हैं। इस मामले से परिचित लोगों ने कहा कि 2021 के मध्य से 65 वर्षीय अंबानी अनुभवी अधिकारियों की पहचान कर रहे हैं और उन्हें काम पर रख रहे हैं। इनमें अनिल जयराज और गुलशन वर्मा शामिल हैं, जिन्होंने 21st सेंचुरी फॉक्स इंक को 2017 में पिछला सौदा हासिल करने में मदद की थी। 

रिलायंस के वॉर रूम में अंबानी के भरोसेमंद लेफ्टिनेंट मनोज मोदी और बड़े बेटे आकाश अंबानी भी शामिल हैं, जो इस मामले से वाकिफ हैं। वहीं, मुकेश अंबानी ने फॉक्स इंडिया और फिर बाद में वॉल्ट डिजनी इंडिया और एशिया ऑपरेशन संभाल चुके उदय शंकर से भी हाथ मिलाया है। दूसरी ओर अमेजन भी समान रूप से जीत हासिल करने के लिए दृढ़ है। 

अमेजन द्वारा वैश्विक स्तर पर लगभर आधा दर्जन बड़ी स्पोर्ट्स फ्रैंचाइजी के मीडिया राइट्स खरीदने का प्लान बनाया जा रहा है। इसमें से एक आईपीएल भी है। अमेजन ने यूरोपीय फ़ुटबॉल अधिकारों पर करोड़ों डॉलर खर्च किए हैं और 2033 तक अमेरिका में गुरुवार की रात फुटबॉल को 1 बिलियन डॉलर प्रति सीजन पर प्रसारित करने के लिए एक सौदा किया है।

टॅग्स :Indian Premier Leagueमुकेश अंबानीजेफ बेजोसरिलायंसअमेजनAmazonIPL
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 Playoffs Scenarios: प्लेऑफ में RCB, एमआई-एलसीजी बाहर?, 7 टीम और 3 सीट, कौन मारेगा बाजी?

क्रिकेटमिचेल स्टार्क से सीखें युवा प्लेयर?, दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हेमांग बदानी ने कहा- 4 विकेट लेकर आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जीवंत रखी

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

क्रिकेटकौन हैं आकाश सिंह?, विकेट लेने के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज निकालते हैं कागज का टुकड़ा, जानें क्या लिखा होता?

क्रिकेटLSG vs CSK, IPL 2026 Score: 21 गेंद में फिफ्टी, अंशुल कंबोज पर लगातार 4 छक्के, लखनऊ में मार्श ने चेन्नई सुपरकिंग्स की हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?