लाइव न्यूज़ :

iPhone 16 launch offers: एप्पल 20 सितंबर से आईफोन 16 शृंखला के स्मार्टफोन की बिक्री शुरू करेगी, जानें कीमत और फीचर्स, कम प्राइस और आयात शुल्क में कटौती?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2024 05:45 IST

iPhone 16 launch offers: पहली बार है जब कंपनी आईफोन प्रो सीरीज को पिछले संस्करण की तुलना में कम कीमत पर बेच रही है, जिसका मुख्य कारण हालिया बजट में आयात शुल्क में कटौती है।

Open in App
ठळक मुद्देiPhone 16 launch offers: आईफोन 16 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,44,900 रुपये है।iPhone 16 launch offers: आईफोन सीरीज में अबतक का सबसे बड़ा डिस्प्ले आकार 6.3 इंच और 6.9 इंच होगा। iPhone 16 launch offers: भारत में असेंबल आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस की कीमतों में कोई अंतर नहीं आया है।

iPhone 16 launch offers: प्रीमियम मोबाइल उपकरण विनिर्माता कंपनी एप्पल 20 सितंबर से आईफोन 16 शृंखला के स्मार्टफोन की बिक्री शुरू करेगी। सूत्रों ने बताया कि कंपनी की पहली बार भारत में आईफोन प्रो सीरीज की असेंबलिंग शुरू करने की योजना है। हालांकि, उन मॉडल की बिक्री बाद में शुरू होगी। एप्पल इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “आईफोन 16 की पूरी सीरीज कल पूरे देश में उपलब्ध होगी।” हालांकि, कंपनी ने भारत में विनिर्मित आईफोन प्रो सीरीज की उपलब्धता पर कोई टिप्पणी नहीं की। यह पहली बार है जब कंपनी आईफोन प्रो सीरीज को पिछले संस्करण की तुलना में कम कीमत पर बेच रही है, जिसका मुख्य कारण हालिया बजट में आयात शुल्क में कटौती है।

कंपनी ने बयान में कहा, “आईफोन 16 प्रो की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये और आईफोन 16 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,44,900 रुपये है।” करीब एक साल पहले आईफोन 15 प्रो को 1,34,900 रुपये और आईफोन 15 प्रो मैक्स को 1,59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था।

आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स 128जीबी, 256जीबी, 512जीबी और एक टीबी स्टोरेज क्षमता में उपलब्ध होंगे। इनमें आईफोन सीरीज में अबतक का सबसे बड़ा डिस्प्ले आकार 6.3 इंच और 6.9 इंच होगा। हालांकि, भारत में असेंबल आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस की कीमतों में कोई अंतर नहीं आया है। एप्पल ने कहा था, “आईफोन 16 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये और आईफोन 16 प्लस की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है।” 

टॅग्स :एप्पल वॉचएप्पल इवेंट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

कारोबारभारतीय ग्राहक पर राज, 102.5 अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई?, आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने तोड़े रिकॉर्ड, मारुति सुजुकी का लाभ 8 प्रतिशत बढ़कर 3,349 करोड़ रुपये

कारोबारApple iPhone 17 series: आईफोन-17 लॉन्च, अमेरिका, दुबई, वियतनाम की तुलना में भारत में क्या है कीमत?, जानें सभी डिटेल

कारोबारDonald Trump-Tim Cook: 15 प्रतिशत भारत से?, आईफोन बनाने वाली एप्पल ने कहा- निवेश जारी रहेगा, तेलंगाना में विनिर्माण शुरू

कारोबारDonald Trump-Tim Cook: हम नहीं चाहते कि आप भारत में निर्माण करें?, डोनाल्ड ट्रम्प ने एप्पल सीईओ टिम कुक से कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?