लाइव न्यूज़ :

आरबीआई डिप्टी गवर्नर पद के लिए साक्षात्कार 15 अप्रैल को

By भाषा | Updated: April 6, 2021 18:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में एक चयन समिति 15 अप्रैल को आरबीआई डिप्टी गवर्नर पद के लिए योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठतम डिप्टी गवर्नर बी पी कानूनगो के दो अप्रैल को अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद यह पद खाली हो गया था। उनको एक साल का कार्यकाल विस्तार दिया गया था जो कि दो अप्रैल को समाप्त हो गया।

कानूनगो मुद्रा प्रबंधन, भुगतान और निपटान, विदेशी मुद्रा, बाहरी निवेश, आंतरिक ऋण प्रबंधन के प्रभारी थे।

सूत्रों ने कहा कि वित्तीय क्षेत्र नियामक नियुक्ति खोज समिति (एफएसआरएएससी) 15 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी।

उन्होंने कहा कि चयनित नामों को अंतिम मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति को भेजा जाएगा।

एफएसआरएएससी में कैबिनेट सचिव के अलावा आरबीआई गवर्नर, वित्तीय सेवा सचिव और दो स्वतंत्र सदस्य शामिल हैं।

आरबीआई अधिनियम के अनुसार केंद्रीय बैंक में चार डिप्टी गवर्नर होने चाहिए। इस समय आरबीआई के तीन डिप्टी गवर्नर हैं - एम के जैन, माइकल देवव्रत पात्रा और एम राजेश्वर राव।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?